Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

CM मोहन बोले- इंदौर की जनता ने उत्साह उमंग दिखाया है, चौथे चरण की सभी 8 सीटें जीत रहे हम

28

इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में विशाल रैली की। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने दावा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सभी सीटें जीतेंगी। सीएम यादव ने कहा कि आज रोड शो करने के साथ हम चुनाव प्रचार के अभियान का अंतिम चरण की तरफ हम बढ़े हैं।

सीएम ने कहा कि इंदौर की जनता ने उत्साह उमंग दिखाई है। जनता के उत्साह-उमंग से पूरा इंदौर और मालवा मोदीमय हुआ है। इंदौर की सड़कों, गलियों और चप्पे-चप्पे पर बरसी प्रेम की बौछारों में “मोदी जी पर है विश्वास” का संदेश छुपा था। मुझे विश्वास है कि इंदौर की हुंकार देश की भी पुकार है और यही पुकार देश में एक बार फिर से मोदी सरकार लाएगी।

मुझे इस बात कि प्रसन्नता है कि इंदौर ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। हम ऐतिहासिक जीत के साथ इंदौर के साथ चौथे चरण की सभी आठ लोकसभा सीट जीतेंगे। हम सभी 29 सीटें ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतने की तरफ बढ़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.