Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

पति – पत्नी के बीच विलेन बन गए मायके के लड्डू , 5 महीने से दोनों रह रहे थे अलग, लोक अदालत में फिर हुए एक हुए..

43

पति – पत्नी के बीच विवाद के आपने अभी तक कई कारण सुने होंगे लेकिन दमोह जिले में एक अलग ही मामला सामने आया है। दमोह में एक पत्नी पत्नी के बीच मायके के लड्ड् विलेन बन गए। यह पूरा मामला इमलाई गाँव का है। जहां इमलाई निवासी पति नारायण पटेल और पत्नी के बीच बीते पांच माह से विवाद चल रहा था। विवाद की वजह बने मायके के लड्डू थे। दरअसल दमोह के इमलाई निवासी नारायण और उसकी पत्नी में यूं तो अक्सर नोकझोंक चलती रहती थी और वैवाहिक जीवन के 22 साल निकल गए।

संक्रांति पर पत्नी करने लगी मायके जाने की जिद ..

14 जनवरी 2024 को पत्नी मायके जाकर संक्रांति के लड्डू खाने जिद करने लगी। पति ने पत्नी को समझाने का काफी प्रयास किया और पति ने कहा कि वह खुद उसे कुछ दिन बाद मायके लेकर जाएगा लेकिन पत्नी पति की सुनने को तैयार नहीं थी और विवाद करते हुए वहां से अपने मायके घर चली गई। 5 महीने बीत गए पत्नी वापस नहीं आई , जबकि नारायण ने पत्नी को घर वापस लाने के लिए कई बार प्रयास किया। लेकिन बात ना बन सकी।

पति ने कहा कि वह पत्नी को साथ रखना चाहता है ..

इसके बाद नारायण न्यायालय पहुंच गया और एक आवेदन लगाया कि पत्नी को साथ में रखना चाहता है। इसके बाद इस मामले को लोक अदालत में शिफ्ट कर दिया गया। कुटुंब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश अंजनी नंदन जोशी ने दोनों की बात सुनी और उन्हें समझाया तब वह मान गए। दोनों ने एक दूसरे के गले में माला पहनाई और दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि दोनों के तीन बच्चे हैं। लेकिन मायके के लड्डू के करण दोनों के बिगड़े मामले को सुलझाने में पांच महीने खराब हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.