Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…

44

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक भोपाल की नाबालिग रेप पीड़िता के मामले में पीड़िता के पक्ष में फैसला दिया है. कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए 28 सप्ताह के गर्भ के ऑबर्शन की अनुमति दी है. चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली डबल बेंच ने अपने आदेश में यह भी लिखा है कि, ‘यदि लड़की खुद इस बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती तो ऐसी स्थिति में उसे गर्भपात की अनुमति दी जा सकती है और ऐसे में प्रदेश सरकार उसे मेडिकल की हर सुविधा मुहैया करवाएगी’.

मध्यप्रदेश के भोपाल जिले की 17 साल की किशोरी के साथ रेप की घटना हुई थी. रेप के बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. लेकिन पीड़िता गर्भ में पल रहे बच्चे को पालने को तैयार नहीं थी. इसलिए उसने याचिका दायर करके मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से गर्भपात कराने की अनुमति मांगी. पूरे मामले की सुनवाई मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की एकलपीठ में हुई, जहां कोर्ट ने कहा कि गर्भ की अवधि ज्यादा हो जाने के कारण युवती को गर्भपात की अनुमति नहीं दी जा सकती, इसलिए कोर्ट ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था. इसके बाद लड़की के गर्भ में पलता हुआ बच्चा लगभग 28 सप्ताह का हो चुका.

हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए क्या कहा?

किशोरी को जब एकलपीठ से राहत नहीं मिली तो उसने हाई कोर्ट का रुख किया. यहां मामले पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रवि मलिमथ और जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने कहा कि दुष्कर्म के बाद यदि नाबालिग बच्चे को जन्म देना नहीं चाहती तो उसके स्वास्थ्य और उसके भविष्य को देखते हुए ऐसी अनुमति दी जा सकती है. इस मामले में रेप पीड़िता की ओर से पैरवी कर रही एडवोकेट प्रियंका तिवारी और ऋत्विक दीक्षित ने अपनी दलील में कहा कि लड़की की उम्र अभी सिर्फ 17 साल है. ऐसी स्थिति में यदि वह बच्चे को जन्म देती है तो उसके जीवन के लिए ठीक नहीं है, बड़ा खतरा है. वहीं बच्चे के जन्म के बाद परिस्थितियां और खराब हो जाएंगी, क्योंकि फिर बच्चे का पालन पोषण कौन करेगा इसलिए उसे गर्भपात की अनुमति दी जाए.

दरअसल मेडिकल प्रेगनेंसी टर्मिनेशन एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक, 24 सप्ताह से ज्यादा का गर्भ होने पर गर्भपात की अनुमति नहीं मिलती, लेकिन भोपाल की 17 साल की नाबालिग रेप पीड़िता के सामाजिक और आर्थिक हालातो को देखते हुए अदालत ने उसे गर्भपात की इजाजत दे दी है. मामले की सुनवाई के दौरान रेप पीड़िता की ओर से हाजिर हुए अधिवक्ताओं ने इसके पहले मुंबई हाई कोर्ट और केरल हाई कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसलों का भी हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि मुंबई हाई कोर्ट ने 32 और केरल हाईकोर्ट ने 28 हफ्तों की मियाद के बावजूद भी गर्भपात की अनुमति दी थी. इन दलीलों को सुनने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की डबल बेंच ने नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दी है, लेकिन चीफ जस्टिस ने अपने आदेश में लिखा कि, “यदि लड़की खुद इस बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती तो ऐसी स्थिति में उसे गर्भपात की अनुमति दी जा सकती है और प्रदेश सरकार उसे मेडिकल सुविधा मुहैया करवाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.