Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

पांच मौसम प्रणालियाें की सक्रियता से धूप के बीच बादलों का पहरा, येलो अलर्ट जारी

18

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर मजबूती के साथ सक्रिय पांच मौसमी प्रणालियों के चलते धूप के बीच बादलों का साया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी अभी तीनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। धूप-बादल के बीच जबलपुर सहित संभाग कटनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी व झंझावत का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

संभाग के जिलों में रात में हल्की बूंदाबांदी

 

धूप-बादल के बीच दिन भर रस्साकशी होती रही। इस बीच गर्मी भी लोगों का पसीना छुड़ाती रही। चटख धूप से बादल तो राहत देते रहे पर वातावरण में घुली गर्माहट से लोग परेशान रहे। शाम होते ही बादलों ने जोर मारा और 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से चली तेज हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। जबलपुर सहित संभाग के आस-पास के जिलों में रात में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

 

तापमान फिर 40 डिग्री के पास

धूप की बीच छा रहे बादल और शाम या रात में हो रही हल्की बूंदबांदी के बाद भी गर्मी का असर बरकार है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक बार बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। वातावरण में गर्माहट से लोग बैचेन होते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस था।

 

ऐसे बदल रहा मौसम का मिजाज

 

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ से चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर सक्रिय है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर सक्रिय है साथ ही एक ट्रफ राजस्थान से होते हुए मध्यप्रदेश और झारखंड से होते हुए असम तक विस्तृत है। एक अन्य मौसमी प्रणालियां मध्यप्रदेश के ऊपर मजबूती से सक्रिय है। इन सभी के प्रभाव से आगामी 13 मई तक जबलपुर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.