Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...

इंदौर में खाना बनाते समय फटा गैस सिलिंडर, छह लोग झुलसे, तीन बच्चों की हालत नाजुक

73

इंदौर। मूसाखेडी क्षेत्र में आने वाले शिव नगर में रहने वाले देवड़ा परिवार के घर पर गैस की टंकी फट गई। इसके चलते वहां रहने वाले छह लोग झुलसे गए। इन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भेजा गया। जहां बर्न यूनिट में मरीजों को भर्ती कराया गया है। छह में से तीन बच्चे हैं, जिनकी हालात काफी नाजुक बनी है। बच्चों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं।

शिव नगर में रहने वाले देवड़ा परिवार में महिला खाना बना रही थी। इस दौरान टंकी से गैस रिसने लगी। थोड़ी देर में जोरदार धमाका हुआ। टंकी फटने से छह लोगों को गंभीर रूप से झुलस गए। दस वर्षीय अरुण पिता जगदीश देवड़ा, 16 वर्षीय मनीष पिता जगदीश देवड़ा, नौ वर्षीय रितिक पिता अर्जुन देवड़ा, 11 वर्षीय आयुष पिता श्याम देवड़ा, 15 वर्षीय माखन पिता जगदीश देवड़ा और 24 वर्षीय दीपक पिता नंदनसिंह चौहान को गंभीर रूप से घायल है। इन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सयाजी समूह के एफोटेल होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी कर बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक लगाने पर बाइक अनबैलेंस हुई और वो डिवाइडर से टकरा गए। पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार रात एबी रोड़ की है। हादसे में 44 वर्षीय धनंजय भूपसिंह ठाकुर निवासी ग्रीन सिटी की मौत हुई है। मूलत:बिहार निवासी धनंजय रिंग रोड़ स्थित एफोटेल बाय सयाजी में सिक्योरिटी इंचार्ज थे।

एसआइ नरेंद्र जैसवार के मुताबिक घटना करीब दो बजे की है। धनंजय बाइक से घर की तरफ जा रहे थे।उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। थाने से थोड़ी दूर(तलावली चांदा की तरफ)आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और धनंजय टकरा कर सड़क में कट पर रखे डिवाइडर से टकरा गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धनंजय के भाई मनजय भी होटल में इंचार्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.