Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी... Damoh Accident: दमोह में बड़ा हादसा, बारिश में बहे पुल से 30 फीट नीचे गिरी बाइक; 3 लोगों की मौत Running vs Cycling: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर, रनिंग या साइकिलिंग? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा शुरू होने से पहले मिलते हैं ये 10 संकेत, जानें बचने के अचूक उपाय AI Impact Summit 2026: कब, कहाँ और कौन होगा शामिल? जानें इस मेगा टेक इवेंट की हर छोटी-बड़ी डिटेल। Toll Tax New Rules: अब उतना ही पैसा लगेगा जितनी सड़क बनी! अधूरे एक्सप्रेसवे पर 'लूट' बंद, सरकार का ब... Trump on Iran: "ईरान में सत्ता परिवर्तन जरूरी", राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी सीधी धमकी O Romeo Review: शाहिद का एक्शन और नाना पाटेकर की दहाड़ भी नहीं बचा पाई फिल्म! ये हैं वो 5 बड़ी कमिया... खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल

23

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में गुरुवार दोपहर के समय बड़ा हादसा हुआ. शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. अभी पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया जा रहा है. वहीं जो लोग घायल हुए हैं, उनको अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

बता दें कि विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक सुनसान जगह पर पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. रोज की तरह गुरुवार को भी फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम हो रहा था. मजदूर काम में जुटे थे. इसी बीच अचानक फैक्ट्री में रखे पटाखे में विस्फोट गया. विस्फोट होते ही फैक्ट्री के अंदर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में फैक्ट्री के बाहर खड़े लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी.

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत

फैक्ट्री में लगी आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बुझाते हुए फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अभी तक फायर ब्रिगेड टीम को कुल आठ शव मिले हैं, जिसमें पांच शव महिलाओं के तो तीन पुरुषों के थे. वहीं कुछ घायल भी हैं, जिनको आसपास के अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही विरुधुनगर जिले के कलेक्टर जयसेलन और SP भी मौके पर पहुंचे.

घटनास्थल पहुंचे कलेक्टर जयसेलन

कलेक्टर जयसेलन और SP ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. कलेक्टर जयसेलन ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कुल आठ लोगों की मौत हुई है. मृतकों में आठ महिलाएं हैं. कुछ अन्य लोग भी घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. कलेक्टर जयसेलन ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. अभी हमारा पूरा फोकस फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने पर है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.

MP के हरदा में गई थी 12 लोगों की जान

बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा घमाका हुआ था. धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे. हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें देखने को मिला था कि धमाके बाद सड़क पर खडे़ लोग तक इसकी चपेट में आ गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.