Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर में गर्माया Vote for NOTA…विजयवर्गीय बोले- नोटा का विकल्प हमारे हित में नहीं

37

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा में इन दिनों गर्माए ‘नोटा’ से जुड़े मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उपलब्ध प्रत्याशियों में से सर्वाधिक योग्य को मत देना ही समझदारी है और नोटा का विकल्प हमारे हित में नहीं है। विजयवर्गीय ने बुधवार देर रात अपने एक्स हैंडल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा,‘‘परम आदरणीय सरसंघचालक मोहन भागवत ने नोटा को बहुत अच्छी तरह से समझाया है। लोकतंत्र में उपलब्ध प्रत्याशियों में से जो सर्वाधिक योग्य लगे, उसे अपना मत देने में ही समझदारी है। नोटा का विकल्प हमारे हित में नहीं है।

बता दें कि इंदौर लोकसभा में 13 मई को मतदान के पहले इन दिनों यहां नोटा का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन वापस लेकर कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद अब वहां कांग्रेस का कोई आधिकारिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के नेता अब इंदौर संसदीय क्षेत्र के लोगों से नोटा पर वोट देने की अपील कर रहे हैं।

इसी बीच पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने भी बयान दिया कि अक्षय कांति बम से जुड़े घटनाक्रम की आवश्यकता नहीं थी। इंदौर के लोगों का रुझान भाजपा की ओर है और इंदौर से भाजपा पार्टी जीत रही थी। इसके साथ ही उन्होंने यहां तक कहा था कि लोग उन्हें फोन करके कह रहे हैं कि अब वे नोटा के समर्थन में मतदान करेंगे। उनके इस बयान के बाद वहां नोटा को लेकर राजनीति और तेज हो गई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी कल इस विवाद को लेकर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नोटा को वोट देने की अपील करके यह स्वीकार कर लिया है कि मध्यप्रदेश सहित देशभर की जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से उठ चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.