Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

एमसीयू के छात्रावास के मेस में दूषित भोजन के मामले में बनी जांच समिति

36

भोपाल। बिशनखेड़ी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) के नए परिसर के छात्रावासों में संचालित मेस के खाने में आए दिन दूषित भोजन की शिकायत सामने आ रही है। बीते शुक्रवार की रात में मेस के भोजन में कीड़े निकलने की शिकायत का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत कन्या छात्रावास ने शनिवार को प्रबंधन से की है। प्रबंधन ने इसे लेकर जांच समिति बनाई है, जो मंगलवार से जांच करेगी। शिकायत सही पाए जाने पर मेस का टेंडर निरस्त किया जाएगा। छात्राओं ने प्रबंधन को की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि छात्राओं को मेस के खाने में कीड़े मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ।इससे पहले भी दो बार शिकायत हो चुकी है। विवि के कुलसचिव अविनाश बाजपेयी ने बताया कि छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। इसके लिए जांच समिति बना दी गई है। सोमवार तक की छुट्टी है, इसलिए समिति मंगलवार से जांच शुरू करेगी। शिकायत सही पाई जाती है, तो मेस का टेंडर निरस्त करने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। मेस का टेंडर का समय पूरा हो रहा है।शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मेस की जिम्मेदारी छात्राओं को दी

विवि प्रबंधन ने छात्रावास के मेस के खाने की जिम्मेदारी छात्राओं को दी जाएगी, जिसमें करीब पांच छात्राएं इस समिति में शामिल किया है। इन छात्राओं को हर 15 दिन में बदला जाएगा। इन छात्राओं को हर दिन मेस में बनने वाले भोजन का निरीक्षण करना होगा। साथ ही मैन्यू की निगरानी भी करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.