Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला

43

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है. संदेश में उन्होंने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि आज देश के हर कोने में युवा को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं. दलित, आदिवासी पिछड़े और माइनॉरिटी को भयंकर भेदभाव झेलना पड़ रहा है.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा है कि देश में ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों की वजह से है. इनका ध्यान किसी भी किमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे हैं. राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा से सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है.

कांग्रेस की गारंटियों का किया जिक्र

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. सभी के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं.

सोनिया गांधी की ओर से देशवासियों को यह वीडियो संदेश ऐसे समय में आया जब देश में तीसरे चरण के मतदान के लिए वोट डाले जा रहे हैं. देश के 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोट मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इस बार का चुनाव सात चरणों में हो रहा है. आखिरी चरण के लिए 1 जून को मतदान होंगे और 4 जून को नतीजे सामने आएंगे.

लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहीं सोनिया गांधी

इस बार के कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं. पार्टी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेज दिया है. कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी को मैदान में उतारा है. राहुल गांधी वायनाड से भी चुनावी मैदान में हैं. रायबरेली की सीट कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट रही है. सोनिया गांधी 2004 से लगातार सांसद हैं. रायबरेली लोकसभा सीट से इंदिरा गांधी भी कई बार सांसद थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.