Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ...

कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

29

कानपुर में कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया था. मोदी का यह रोड शो शहर के कई हिस्सों में हुआ था. पीएम मोदी के रोड शो के बाद चर्चा में आए गुमटी बाजार में बीती रात एक नशेबाज महिला ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. गुमटी बाजार में महिला के इस ड्रामे के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. गुमटी बाजार में 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया था.

इसी बाजार का नशे में धुत महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इन वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला पुलिस अधिकारियों से अभद्रता और बदतमीजी कर रही है. साथ ही अपना दुपट्टा उन पर फेंक कर धमका रही है.

महिला ने फेंका अपना दुपट्टा

दूसरे वीडियो में महिला पुलिस की गिरफ्त है. वह पानी पीकर उनसे बात कर रही है. तीसरे वीडियो में पुलिस अधिकारी के दुपट्टा वापस करने पर उनके पैर छूने की कोशिश कर रही है. महिला अपने पहनावे से ठीक-ठाक घर की लग रही है, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किसी ने भी पुलिस से व उससे कोई संपर्क नहीं किया है. महिला के वीडियो वायरल होने पर कानपुर के थाना नजीराबाद की महिला पुलिस पकड़ कर उसे थाने ले गई.

लोगों से की गाली-गलौज और धक्का-मुक्की

गुमटी बाजार में शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्राम देखकर हर कोई हैरान था. वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला से बहस भी की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिला ने धक्कामुक्की करते हुए अभद्रता कर दी. इसी के साथ नशे में धुत महिला ने गुरु गोविंद सिंह चौक पर राहगीरों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगी. यह देख रोड पर काफी भीड़ लग गई.

डिप्रेशन का शिकार थी महिला

पुलिस का कहना है कि वह किसी बात से काफी परेशान थी. नशे में लग रही थी. इस कारण एक घंटे बाद समझाकर उसे वूमेन स्टॉप सेंटर नौबस्ता में एडमिट कर दिया गया. थाना प्रभारी नजीराबाद कौशलेंद्र सिंह के अनुसार, महिला डिप्रेशन का शिकार थी. उसने शराब पीकर हंगामा काटा था. किसी भी तरह से उसके परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो सका है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.