Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोकसभा चुनाव 2024: साढ़े 3 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट, 3-3 फीट के भाई बहन भी आए साथ…

30

मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मुगीसपुर के मतदान केंद्र में साढ़े तीन फीट के 56 वर्षीय समीउल्लाह खान, और तीन फीट के 65 वर्षीय हबीबुल्लाह और उनकी तीन फीट की बहन शाहेदा (68 वर्ष) ने भी मतदान किया। बताया गया है कि विदिशा लोकसभा और भोपाल लोकसभा के लिए सीहोर जिले में मतदान हो रहा है सोमवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मुगीसपुर में मतदान केंद्र में साढ़े तीन फीट के 56 वर्षीय समीउल्लाह खान, और तीन फीट के 65 वर्षीय हबीबुल्लाह ने मतदान किया।

मुगीसपुर गांव में मतदान केंद्र पर उस समय सब लोग हैरान रह गए जब साढ़े तीन फिट और तीन फीट के दो मतदाताओं को अपने बीच पाया। मुगीसपुर निवासी समीउल्लाह खान की कद साढ़े तीन फीट है। वहीं, उनके बड़े भाई हबीबुल्लाह और उनकी बहन शाहेदा की कद महज तीन फीट है।

वही अनेक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला गर्मी का दौर है। इसलिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे। केंद्रों पर लंबी कतारे भी कई जगह देखने को मिली। वही एमपी के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ग्रह ग्राम जमोनिया हटे सिंह में मतदान किया और सभी से मतदान करने की अपील की। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.