Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...

सुविधाओं को तरसा वो गांव जिसे भाजपा सांसद ने गोद लिया ! नदी पार कर वोट डालने जा रहे ग्रामीण, बोले- अच्छा सांसद चुनेंगे

57

बैतूल लोकसभा क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कान्हावाड़ी में बंपर वोटिंग हो रही है। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता नदी पार कर वोट करने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण नदी पर पुल नहीं होने के बावजूद नदी पार कर मतदान केंद्र तक वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इस ग्राम पंचायत को बैतूल सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके ने गोद लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय सड़क पानी सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई गांव वाले चुनाव का बहिष्कार करते हैं। लेकिन हम एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए नदी पार कर वोट डालने जा रहे हैं।

ग्रामीण महिला ममता सिरसाम ने बताया कि हम नदी पार कर वोट डालने जा रहे हैं। वोट डालने से हमारे गांव में सुधार होगा। अच्छा सांसद चुनेंगे। पिपरी नदी पर पुल नहीं होने के कारण गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते मरीजों को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। गांव में एंबुलेंस नहीं आ पाती है।

ग्रामीण सरवन इवने ने बताया कि नदी पार कर वोट डालने जा रहे हैं। लेकिन बारिश में जब नदी अधिक पानी हो जाता है। जिससे आवागमन बाधित होता है गांव में एंबुलेंस नहीं आ पाती है। मरीजों को करीब 2 किलोमीटर तक सड़क तक ले जाना पड़ता है। पानी कम होने पर मरीजों को कंधे पर उठाकर नदी पार कराकर अस्पताल पहुंचाया जाता है। स्कूली बच्चे बारिश में स्कूल नहीं जा पाते। कम पानी होने पर पालक अपने बच्चों को नदी पार कराते हैं।

ग्रामीण रामप्रसाद उइके ने बताया कि कान्हावाड़ी ग्राम पंचायत को सांसद डीडी उइके ने गोद लिया है। सांसद ने गांव को गोद लिया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। इमरत गंजाम ने बताया कि पिपरी नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान है। इसके बावजूद नदी पार का वोट डालने जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.