Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

रीवा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, देवर ने दो भतीजियों और भाभी को उतार दिया मौत के घाट, जानें पूरा मामला…

30

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आने वाले गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है।  एक देवर ने अपनी दो भतीजियों और भाभी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह घटना रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने निर्मम तरीके से अपनी भाभी और भतीजियों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है की मृतिका के देवर शाहबाज खान द्वारा इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। मृतिका का पति विशाखापट्टनम में मजदूरी का काम करता है और वहीं रहता है महिला अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी और उसका देवर भी वहीं रहता है। परिवार के सभी लोग गुढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे और घर में मृतिका हसीना खान और उसकी दो मासूम बच्चियां दो साल की आलिया और 3 साल की अनाबिया थी आरोपी ने अपनी भाभी और दोनों भतीजियों की हत्या कर दी और भाभी का शव घर में ही छोड़ दिया

जबकि दोनों भतीजियों के शवों को तालाब में फेंकने की बात आरोपी कह रहा था। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घर से महिला का शव बरामद कर लिया और दोनों बच्चियों के शव की तलाश की गई जब काफी देर तक बच्चियों का शव तालाब में नहीं मिला तो आरोपी से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद दोनों बच्चियों का शव तालाब के बगल में झाड़ियों में मिला है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.