Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप

48

पिछले सीजन में ये देखने को मिला था और इस सीजन में भी वही हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हर मैच में अपने खिलाड़ियों के आउट होने पर खुश होते दिखे हैं क्योंकि उन्हें अपने सबसे बड़े स्टार, अपने ‘थाला’ यानी एमएस धोनी की बैटिंग का इंतजार रहता है. धोनी भी उन्हें काफी इंतजार करवाकर आखिरी ओवरों में आते हैं लेकिन फिर कमाल दिखाते रहे हैं. उन्होंने कुछ दमदार पारियां भी खेली हैं लेकिन अब उनका ये आखिरी में आना ही चेन्नई के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है और ऐसे में पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने तो अब बड़ा आरोप लगा दिया है.

इस सीजन की शुरुआत से ही एमएस धोनी लगातार आखिरी के 2-3 ओवरों में बैटिंग के लिए आते रहे हैं. उन्होंने ज्यादातर पारियों में टीम के लिए बची-खुची गेंदों में विस्फोटक बैटिंग से जरूरी रन भी बटोरे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ तो आखिरी ओवर में लगाए उनके 3 छक्के ही चेन्नई की जीत की वजह बने थे. उनकी अच्छी फॉर्म को देखते हुए लगातार मांग हो रही है कि वो बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आएं लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया.

पहली बॉल पर आउट धोनी

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. रविवार 5 मई को धर्मशाला में हुए मुकाबले में चेन्नई की बैटिंग लड़खड़ा रही थी और 101 रन तक ही 5 विकेट गिर गए थे. क्रीज पर रवींद्र जडेजा आ चुके थे और फैंस को उम्मीद थी की अब धोनी आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मिचेल सैंटनर को प्रमोट किया गया लेकिन वो भी 16वें ओवर में आउट हो गए. इसके बावजूद धोनी बैटिंग के लिए नहीं उतरे और शार्दुल ठाकुर को उतारा गया. शार्दुल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 19वें ओवर में हर्षल पटेल ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

अब सिर्फ 8 गेंद बाकी थीं और आखिर धोनी बैटिंग के लिए आ ही गए, वो भी 9वें नंबर पर, जो उनके टी20 करियर में पहली बार था. फैंस को उम्मीदें तो थीं कि धोनी फिर अपना जलवा दिखाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पहली गेंद पर ही वो बोल्ड हो गए. स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. किसी को भी इस पर यकीन नहीं हुआ और इसका असर चेन्नई के स्कोर पर पड़ा, जो 167 रन ही बना सकी.

इरफान ने लगाया बड़ा आरोप

चेन्नई की पारी खत्म होने के बाद पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी के इतने देरी से बैटिंग के लिए आने पर सवाल खड़े किए. स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए इरफान ने कहा कि धोनी का 9वें नंबर पर आना समझ से परे है. उन्होंने कहा कि धोनी के 9वें नंबर पर उतरने से CSK की कोई मदद नहीं हो रही है. धोनी की दमदार फॉर्म का जिक्र करते हुए इरफान ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी उठाते हुए टॉप ऑर्डर में आने चाहिए ताकि 4-5 ओवर बैटिंग कर सकें. इरफान का मानना था कि हर बार आखिरी 2 ओवरों में बैटिंग करने से CSK को कोई फायदा नहीं होने वाला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.