Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन

51

अल्लू अर्जुन ने बवाल काट रखा है. उनकी फिल्म पुष्पा: द रूल यानी पुष्पा पार्ट 2 की रिलीज़ में अभी तीन महीने से ज्यादा का वक्त है, मगर फिल्म अभी से ही चर्चा में तमाम बड़ी फिल्मों से आगे दिखाई दे रही है. फिल्म का पहला गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ हाल ही में रिलीज़ किया गया. भले ही पहले गाने को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन फिर भी इसने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया. अब मेकर्स फिल्म के दूसरे गाने को भी रिलीज़ करने वाले हैं.

पहला गाना अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए किसी ट्रीट जैसा था. अब मेकर्स अगले महीने यानी जून में दूसरा गाना रिलीज़ करने वाले हैं. दरअसल एक्स (पहले ट्विटर) पर एक शख्स ने अल्लू अर्जुन के डिजिटल और कंटेंट हेड और एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर शरत चंद्र नायडु से फिल्म के अगले गाने को लेकर सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा, “अगले महीने.”

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का दूसरा गाना रोमांटिक होगा. इसमें अल्लू और रश्मिका मंदामा रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई देंगे. हालांकि आधिकारिक तौर पर दूसरे गाने को लेकर अभी मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है.

पहले गाने का रिकॉर्ड

पुष्पा पुष्पा गाने को मेकर्स ने 1 मई को रिलीज़ किया था. गाने का इंतज़ार काफी वक्त से हो रहा था. ऐसे में रिलीज़ होती ही फैंस में इस गाने को देखने की होड़ लग गई. बज़ इतना था कि फिल्म के बारे में जानने वाले हर शख्स ने इस गाने को देखा. अब ये गाना 6 भाषाओं में 50 मिलियन तक सबसे तेज़ी से पहुंचने वाला गाना बन गया है. इंस्टाग्राम पर इस पर एक लाख से ज्यादा रील्स बन चुके हैं. इसके अलावा ये 15 देशों में ट्रेंड कर रहा था. अल्लू अर्जुन का जूते उतारने वाला डांस स्टेप फैंस को पागल कर रहा है. इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया पर भी इस गाने को करोड़ों लोगों ने देखा है.

पुष्पा का निर्देशन सुकुमार ने किया है. फिल्म में एक बार फिर रश्मिका और अल्लू की जोड़ी दिखाई देगी. इसमें फहद फासिल भी नज़र आने वाले हैं. पहली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा गया. इसके बाद से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतज़ार और भी ज्यादा होने लगा है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.