Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रतलाम में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे को बताया खेत की मूली और डाकू

44

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। यहां पर भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के पति और परिवार के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के पुत्र और झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया के द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद अब भाजपा प्रत्याशी के पति नागर सिंह चौहान ने भी पलटवार किया है। यहां पर नागर सिंह चौहान ने विक्रांत भूरिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि विक्रांत भूरिया जिस तरीके से मेरे बारे में बोल रहे हैं यह उनको बहुत महंगा पड़ेगा। ये बहुत भयंकर तरीके से भुगतेगा। अभी तक पाला पड़ा नहीं है। पाला नागर सिंह चौहान से पड़ा है, उसको मालूम नहीं है कि ये कौन से खेत की मूली है।

वही नागर सिंह के बयान के बाद झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और उन्होंने कहा कि आखिर नागर सिंह जी के अंदर का डाकू जाग गया है। और जो बौखलाहट उनके चेहरे पर दिख रही है वह हार की बौखलाहट है। जब उन्होंने ये कहा कि डॉक्टर विक्रांत भूरिया को भुगतना पड़ेगा तो यह उनका अहंकार था।

विक्रांत भूरिया ने आगे कहा कि वे भी डॉक्टर है। अच्छे अच्छों का इलाज करना जानता हुं तो आप किस खेत की मूली हो। आपने कलावती बहन को भी डराने की कोशिश की थी। हम आपके घमंड के साम्राज्य को खत्म करने का काम करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.