Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बुजुर्ग पर आवारा सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, देखें वीडियो

34

ग्वालियर : मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से आवारा पशुओं का आतंक देखने मिल रहा है। आवारा पशुओं के हमलों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एक सांड ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सहम गए हैं।

सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के गोल पहाड़िया इलाके में बुजुर्ग मुंशी सिंह कुशवाहा दुकान के सामने बैठकर धूप सेक रहे थे। इसके बाद वे वहां से उठकर जानें लगे, तभी अचानक पीछे से आ रहे सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से मुंशी सिंह दो फीट ऊपर उछलकर जमीन पर गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सांड से कितनी भयानक तरीके से बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.