Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ

74

हमारे देश में हनुमान जी की पूजा अलग-अलग तरीकों से की जाती है. यदि कोई व्यक्ति संकट में होता है तो वह हनुमान जी के नाम का ही स्मरण करता है. मान्यता है कि यदि कोई किसी व्यक्ति को बड़े संकट से मुक्ति पानी होती है तब वह हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के साथ इन विशेष चीज को भोग लगाने से हनुमान जी जल्द ही प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के कष्टों का निवारण करते हैं.

हनुमान जी की पूजा में अक्सर गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है. यह मंगल का उपाय भी है. हनुमान जी को गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है. हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं साथ ही खुशियों का संचार बढ़ता है.

नारियल

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान बहुत से देवी देवताओं को नारियल अर्पित किया जाता है. लेकिन सभी देवी देवताओं को नारियल अर्पित करने के नियम अलग-अलग होते हैं. किसी को साबुत नारियल अर्पित किया जाता है तो किसी के सामने नारियल को फोड़ा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी के समक्ष नारियल चढ़ाने से पहले उस पर सिंदूर लगाकर कलावा बांधने के बाद सबूत नारियल को हनुमानजी को अर्पित कर दें. ऐसा करने के व्यक्ति को आर्थिक तंगी और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है.

पान का बीड़ा

यदि आपके जीवन में कोई घोर संकट और जोखिम भरा काम है जो आपके बस में ही नहीं है तो आप उस कार्य को पान के साथ हनुमान जी को सौंप दें. इसके लिए आप मंगलवार के दिन किसी मंदिर में हनुमान जी की पूजा करने के बाद पान का बीड़ा अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से लोगों के बिगड़े काम भी बन जाते हैं.

इमरती

हनुमान जी को इमरती बहुत प्रिय है यदि कोई व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने के बाद इमरती का भोग लगाता है तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

केसर भात

हनुमान जी को केसर भात बहुत प्रिय है यदि आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को केसर भात का भोग लगा सकते हैं. मंगल की शांति के लिए उज्जैन में मंगलनाथ पर केसर भात चढ़ाने की परंपरा भी निभाई जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.