Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

47

बढ़े हुए वजन को कम करना काफी चैलेंजिंग होता है. तेजी से वेट लॉस करने के लिए लोग कई तरह के डाइटिंग प्लान फॉलो करने लगते हैं, जिसके बारे में सही जानकारी न होने की वजह से वेट लॉस की बजाय बीमार हो सकते हैं. बैलेंस मील लेने के साथ ही डेली रूटीन में अगर वर्कआउट किया जाए तो वजन को आराम से मैनेज किया जा सकता है. हालांकि हर किसी के लिए ये संभव नहीं होता है कि वह हैवी वर्कआउट करें या फिर रोजाना जिम जाए. ऐसे लोगों के लिए एरोबिक्स बढ़िया ऑप्शन है.

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, लेकिन रोजाना जिम नहीं जा सकते हैं और हैवी वर्कआउट नहीं कर सकते हैं तो एरोबिक्स को अपने फिटनेस रूटीन में एड करें. एरोबिक्स एक्टिविटीज से से आप वेट मैनेज कर सकते हैं और इससे आपकी पूरी हेल्थ को फायदा मिलता है. तो चलिए जानते हैं पांच एरोबिक एक्टिविटीज.

ब्रिक्स वॉकिंग करें

वेट लॉस करने के लिए सिंपल वॉक की बजाय डेली रूटीन में कुछ देर ब्रिक्स वॉकिंग (बिना दौड़े ही तेज स्पीड के साथ चलना) करें. सबसे अच्छी बात है कि आपको बाहर जाने की जरूरत भी नहीं है. इसके लिए आप अपने घर की टैरिस पर जा सकते हैं और सुबह या फिर शाम अपने हिसाब से टाइम भी मैनेज कर सकते हैं.

जॉगिंग और रनिंग

डेली रूटीन में कुछ देर जॉगिंग या फिर रनिंग के लिए निकालें. इसके लिए आप घर के ही आसपास किसी पार्क में जा सकते हैं. फिट रहने के लिए जॉगिंग या फिर रनिंग करना एक अच्छा ऑप्शन है. इससे आपकी मांसपेशियां और जोड़ भी मजबूत रहते हैं. जिससे बढ़ती उम्र में भी हेल्दी रहा जा सकता है.

साइकलिंग करें

रोजाना साइकलिंग करना आपको फिट रखने में तो हेल्प करेगा ही, साथ ही इससे बॉडी स्ट्रेंथ, मसल्स की टोन और कार्डियोवस्कुलर हेल्थ भी इंप्रूव होती है. साइकलिंग के लिए आप सुबह जल्दी उठें, क्योंकि उस वक्त घर के आसपास काफी कम लोग होते हैं. इसके अलावा आप डेली रूटीन में अगर कोई काम करने आसपास कहीं बाहर जा रहे हो तो साइकिल का यूज करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.