Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा

23

जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे मिलेनियम कालोनी में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित मुकुल सिंह मथुरा में घूम रहा है। आरोपित के साथ उसकी कथित नाबालिग प्रेमिका भी है। दोनों के मथुरा में होने की जानकारी पुलिस को लगी है। आरोपित और नाबालिग के मथुरा में घूमते हुए कई फुटेज भी पुलिस के हाथ आए है। इसके बाद मथुरा पहुंची जबलपुर पुलिस ने छानबीन की तो फुटेज 10 और 11 अप्रैल के होने का पता लगा। इन फुटेज में आरोपित मथुरा के बस स्थानाक सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर दिख रहा है। उसके साथ हर स्थान पर नाबालिग भी साथ चल रही है। फुटेज की जांच से यह भी पता चला है कि मुख्य आरोपित ने अपना वेश बदल लिया है। वारदात के बाद से फरार आरोपित लगातार ठिकाने बदलने के साथ अब वेश बदलकर भी पुलिस को चकमा दे रहा है।

पर्यटक की तरह घूम रहे

 

पुलिस को जांच में मथुरा से मिली नई फुटेज में वारदात के बाद से आरोपित के साथ दिख रही उसकी कथित प्रेमिका और मृतक की नाबालिग बेटी का वेश भी बदला हुआ मिला है। नई फुटेज में नाबालिग गोली टोपी के साथ आधुनिक परिधान में नजर आ रही है। उसका वेश पर्यटक की तरह लग रहा है। उसी के साथ चल रहा मुख्य आरोपित मुकुल नीले रंग का ट्राली और काले रंग का हैंड बैग पकड़ा हुआ है।

बैंक खाते फ्रीज, फिर कहां से मदद

 

हत्याकांड के बाद फरार आरोपित अपने साथ एटीएम कार्ड ले गए थे। फरारी के दौरान पुणे और कर्नाटक में एटीएम कार्ड से भुगतान पर ही पुलिस को दोनों के वहां होने की जानकारी मिली थी। छत्तीसगढ़ से मुकुल के बैंक खाता में भी राशि स्थानांतरित हुई थी। एक एटीएम नाबालिक के मृतक पिता के बैंक से लिंक मिला था। इसके बाद पुलिस ने मुकुल के दो और मृतक राजकुमार का एक बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है। बैंक खाता फ्रीज होने के बाद भी आरोपितों को आर्थिक सहायता मिलने के मामले में पुलिस भी हैरान है।

उत्तर प्रदेश में रहते हैं आरोपित के स्वजन

 

मथुरा पहुंची जबलपुर पुलिस को छानबीन में पता चला है कि मुख्य आरोपित और नाबालिग वहां तीन दिन रूके थे। हर बार की तरह पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों वहां से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपित के माता-पिता के स्वजन उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। आरोपित की ननिहाल मथुरा के आसपास का ही बताया जा रहा है।

डेढ़ महीने पहले हुई थी वारदात

 

जबलपुर रेल मंडल में कार्यालय अधीक्षक और मिलेनियम कालोनी ब्लाक 363/3 निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (52) और उनके बेटे तनिष्क (9) की 14 और 15 मार्च की मध्यरात्रि रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। दोनों का शव सरकारी क्वार्टर के अंदर मिला था। राजकुमार का शव पालिथिन में बंद था। तनिष्क का शव फ्रिज के अंदर मिला था। इस हत्याकांड में कालोनी में रहने वाला और रेलवे संरक्षा विभाग में कार्यालय अधीक्षक राजपाल सिंह का बेटा मुकुल सिंह मुख्य आरोपित है। घटना के बाद लगभग डेढ़ महीने हो गए है, मुख्य आरोपित और मृतक की नाबालिग बेटी फरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.