Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान

79

 जबलपुर। तापमान में लगातार कमी आ रही है । दो दिन पूर्व यह 39 डिग्री सेल्सियस रहा ताे वहीं गुरुवार को यह 37 डिग्री पर आकर थम गया। अभी तक तापमान में कमी दर्ज की गई है, बावजूद इसके गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ है। तेज और गर्म हवाओं ने गर्मी की मौजूदगी बरकरार रखी है।

आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है

 

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है। इसके साथ ही संभावना जताई गई है कि तेज गर्मी के साथ हीट वेव, बारिश और ओले का दौर भी जारी रहेगा। गुरुवार को जबलपुर का अधिकतम तापमान 37. 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पिछले साल अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।

तापमान में गर्मी आने के बाद भी सुबह से ही बढ़े हुए तापमान का असर दिखाई दे रहा था। दोपहर तक धूप की तपन बढ़ने से सड़के सूनसान हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मई महीने में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इस वजह से तीसरे और चौथे सप्ताह में ओले-बारिश का दौर भी बन सकता है। मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा। 1 से 4 मई तक तेज गर्मी पड़ेगी। फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर एक-दो दिन बाद देखने को मिल सकता है। 10 मई तक पारे में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन इसके बाद भीषण गर्मी पड़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.