Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध

47

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुवि) से बीपीएड और एमपीएड का एक वर्षीय कोर्स पूरा करने के दौरान ही 20 खिलाड़ी छात्रों को बतौर प्रशिक्षक विभिन्न स्कूलों में सेवा का अवसर मिल गया है। इन्हें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उप्र, हरियाणा, उत्तराखंड व राजस्थान में प्रशिक्षक का दायित्व संभालने का अवसर मिला है। कैंपस सेलेक्शन से इनका चयन किया गया है। ये बास्केटबाल, जूडो, एथलेटिक्स, वुशू, कबड्डी व वालीबाल खेल विधाओं के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं और अब प्रशिक्षक के रूप में स्कूलों में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करेंगे। इधर, बीपीएड से 10 व एमपीएड से 10 खिलाड़ी छात्र इस माह मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

कैंपस चयन के माध्यम से करियर को नई दिशा मिली है

 

रादुवि के शारीरिक शिक्षण विभाग से बीपीएड और एमपीएड के एक वर्षीय कोर्स कर रहे 20 विद्यार्थी अपने अध्ययन के दौरान ही विशेष योग्यता और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में अब अपने अनुभव से विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करेंगे। इनका कैंपस चयन के माध्यम से करियर को नई दिशा मिली है। चयन के बाद ये सभी 20 छात्र अब कोच की भूमिका में स्कूलों से जुड़कर अपने कार्य को अंजाम देंगे। पहले चरण में इन्हें 12 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र से गुजरना होगा। हालांकि इसी माह रादुवि बीपीएड व एमपीएड की मुख्य परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। वहां जाने से पहले ये छात्र भी परीक्षा में बैठ सकेंगे।

 

कोर्स को लेकर खिलाड़ियों में बढ़ा रुझान

बीपीएड और एमपीएड के छात्रों को कैंपस चयन के माध्यम से नए-नए अवसर मिलने से इस तरह के कोर्स की तरह अन्य खिलाड़ियों में रूझान बढ़ रहा है। करियर को लेकर चिंतित प्रतिभाओं के लिए इस तरह के सुनहरे अवसर की हमेशा तलाश रहती है।

 

चुने गए 20 छात्र

 

बीपीएड से नेहा सिंह, अभिनंदन, वैशाली, अस्मिता पांडे, रोहित, सिद्धार्थ, राहुल तिवारी, सचिन रावत, कुसुम पांडे, विसद जैन। एमपीएड से अतुल मिश्रा, अमित कुमार, लवलेश बैस, प्रथम चौकसे, दीपंकर, आकांक्षा पांडे, नंदिनी उइके, अंजली, दीपा, पूजा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.