Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया

38

शहर के 5 से ज्यादा वार्डों में फैल चुका डायरिया दिनों दिन बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार रात उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने दम तोड़ दिया। इस महिला को एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसे मिलकर अब तक चार लोगों की डायरिया से मौत हो चुकी है। इनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल है। सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोसेस का कहना है कि जल वितरण की व्यवस्था में सुधार होने पर ही यह महामारी नियंत्रित की जा सकती है।

ज्ञात हो कि बुधवार को ही स्वास्थ्य विभाग को पानी की जांच रिपोर्ट मिली थी। जिसमें तीन वार्डों में दूषित पेयजल वितरण की पुष्टि हुई थी। बुधवार रात नागझिरी क्षेत्र की साफिया पति इरशाद की मौत हुई है। स्वजन ने आरोप लगाया कि रात में उन्होंने सिविल सर्जन और आरएमओ को कई बार फोन लगाया लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे। शहर में अब तक 275 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं।

बीते 24 घंटे में 36 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ डायरिया प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और पानी के लीकेज सहित अन्य व्यवस्थाएं सुधरवा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.