Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बात

15

उज्‍जैन। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह शिप्रा नदी में डुबकी लगाई। इस डुबकी के जरिए सीएम ने शिप्रा में गंदगी का मसला उठाने वालों को संदेश भी दिया। उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस के लोकसभा प्रत्‍याशी महेश परमार शिप्रा में गंदगी का उल्‍लेख करते हुए नदी में उतरे थे और पानी का आचमन भी किया था।

हर हर शिप्रे…

समस्त देवी-देवताओं की प्रदक्षिणा का पुण्य प्रदान करने वाली, पवित्र माह वैशाख की कृष्ण दशमी से अमावस्या तक चलने वाली ‘पंचकोशी यात्रा’ के लिए, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं का दूर-दूर से आगमन होता है।

शिप्रा स्‍नान के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा यहां पंचकोशी यात्रा आरंभ हो रही है। भाजपा सरकार के कार्यों के कारण ही पूरे वर्ष नदी का जल मिल रहा है। पहले यह हालत थी कि नवंबर-दिसंबर माह के बाद यहां पानी नजर नहीं आता था। डॉ मोहन यादव ने शिप्रा नदी की पवित्रता पर अंगुली उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे लोग मां शिप्रा की पवित्रता कायम रहने दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन की पहचान मां क्षिप्रा से है। बाबा महाकाल की इस नगरी में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। मां शिप्रा के पावन तट पर हमारी परंपरा है कि स्नान के बाद यहां अपने तीर्थ की महत्ता बढ़ाएं। बड़ा दुख होता है कि कभी-कभी लोग मां क्षिप्रा पर प्रश्न करते हैं, हम सब जानते हैं कि यह मां का तट है, इसकी पवित्रता बना कर रखना चाहिए।

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी शुद्धि‍करण का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी गरमाया हुआ है। बीते सप्ताह रामघाट पर पानी की पाइप लाइन फूटने और सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी शिप्रा नदी में मिल गया था।

इसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हुई थी। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी नदी के ये हाल हैं। तब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने इसे नौटंकी करार दिया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन आए। वे शिप्रा नदी पर पहुंचे और डुबकी लगाई।

अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार

सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्‍होंने उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क किया। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाए गए। साथ ही नव मतदाता व लाभार्थियों से मिले।

मुख्‍यमंत्री कोयला फाटक रोड स्थित महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.