Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

हाईप्रोफाइल स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की पूरी कहानी, रेप के बाद ऐसे किया बच्ची को टॉर्चर

54

हेलो! मम्मी आप आ जाओ यहां, दाढ़ी वाले अंकल और एक और ने मेरे साथ गंदी हरकत की है… ये दर्दभरे अल्फाज उस 8 साल की मासूम के थे जिसके साथ हॉस्टल में दरिंदगी हुई. भोपाल के मिसरोद स्थित हाईप्रोफाइल स्कूल में अभी बच्ची के माता-पिता ने 15 दिन पहले ही उसकी एडमिशन करवाई थी. लेकिन वो नहीं जानते थे कि जिस हॉस्टल में उसे वो सुरक्षा की लिहाज से छोड़ रहे हैं, वहीं वो दरिंदगी का शिकार हो जाएगी.

घटना पांच दिन पुरानी है. भोपाल के इस रेप केस के बारे में जिस किसी ने भी सुना वो सन्न रह गया. कोई 8 साल की मासूम के साथ कैसे हैवानियत कर सकता है. यही सवाल सभी के मन में है. घटना की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस पर सख्ती से एक्शल लेने के निर्देश दे डाले. कहा कि एसआईटी टीम का गठन किया जाए. मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा.

बच्ची की मां ने बताया कि स्कूल का काफी नाम है. उन्होंने सोचा कि बेहतर भविष्य के लिए वो भी अपनी बेटी को यहीं एडमिशन दिलवाएंगे. हुआ भी ऐसा ही. 15 दिन पहले उन्होंने बेटी की इस नामी स्कूल में एडमिशन करवा दी. उसे स्कूल के हॉस्टल में भी दाखिला करवा दिया. हॉस्टल में नियम है कि हर संडे को परिवार वाले अपने बच्चों से मिलने आ सकते हैं. वो उन्हें घुमाने-फिराने भी ले जा सकते हैं. इस बच्ची के माता-पिता भी पिछले रविवार को अपनी बेटी से मिलने आए.

परिवार घूमा-फिरा. बच्ची काफी खुश थी. फिर पैरेंट्स चले गए. लेकिन इस संडे को जब बच्ची की मां ने बेटी को फोन किया तो वो फूट-फूट कर रोने लगी. कहने लगी कि मम्मी आप यहां आ जाओ. रात को उसे दाल-चावल में कुछ मिलाकर दिया गया. इससे वो बेसुध हो गई. फिर एक दाढ़ी वाले अंकल और किसी और ने उसके साथ गलत हरकत की. फिर वो बेहोश हो गई. उसके बाद फिर जब बच्ची को जब होश आया तो वह सुबह अपने पलंग सो रही थी. सुबह बच्ची को पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तो उसने वॉर्डन को बताया. वार्डन ने जैसे ही बच्ची को नहलाया तो उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन थी और खून बह रहा था.

बच्ची को वार्डन ने धमकाया

बच्ची ने तब कहा कि मुझे मम्मी से बात करनी है. लेकिन उस वक्त वार्डन ने उसे स्कूल भेज दिया. कहा कि बेटा आप स्कूल जाओ. जब वापस आओगे तो घर में बात करवा देंगे. आरोप है कि वॉर्डन ने बच्ची को धमकाया. कहा कि जो कुछ भी तुम्हारे साथ हुआ है, उसके बारे में घर में मत बताना. नहीं तो हम तुम्हारे पैरेंट्स से बात नहीं करावएंगे. बच्ची डर गई. शनिवार को बच्ची की मां ने फोन किया तो वार्डन ने ये कहते हुए बच्ची से बात नहीं करवाई कि हम संडे के अलावा किसी भी और दिन बच्चों की उनके पैरेंट्स से बात नहीं करवाते.

मेडिकल में रेप की पुष्टि

फिर आया संडे का दिन. संडे को जैसे ही बच्ची की मां ने फोन किया तो मासूम फूट-फूटकर रोने लगी. उसने आपबीती सुनाई. जिसके बाद हम हॉस्ट ल पहुंचे. बच्ची ने हमें बताया वो उस दाढ़ी वाले अंकल को पहचान सकती है. अब बच्ची के माता-पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. बच्ची का मेडिकल करवाया गया. जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस ने हॉस्टल वार्डन समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.