Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसा: कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की गाड़ी का एक्सीडेंट, 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा! अब इन कर्मचारियों को बेटी की शादी पर मिलेगा 2.5 लाख का शगुन, जानें कैसे... Cyber Fraud Alert: फेसबुक पर एक 'क्लिक' और साफ हो गए 40.52 लाख रुपये! रिटायर्ड फौजी के साथ हुई बड़ी ... Haryana News: हरियाणा में यहां बनेगा जैविक कृषि व आधुनिक प्रबंधन प्रणाली संस्थान, मुख्यमंत्री ने की ... BIT मेसरा में सनसनी: दोस्ती के नाम पर दरिंदगी! छात्रा को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर किया दुष्... Giridih News: गिरिडीह में रिवॉल्वर की नोक पर बड़ी लूट, ज्वेलर से लाखों के जेवर छीनकर फरार हुए अपराधी रांची में हाई वोल्टेज ड्रामा! PM मोदी के भाषण के बीच मंच पर ही भिड़ गए स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय ... झारखंड में समय से पहले आई गर्मी! पलामू और गढ़वा में पारा 35°C के पार, जानें कब से चलेगी लू और क्या ह... Dhanbad: दिग्गज धराशायी, 'सिंह मेंशन' की फिर बादशाहत! संजीव सिंह ने 31 हजार से ज्यादा वोटों से जीता ... कोडरमा में चीख-पुकार! गैस टैंकर ने सवारी गाड़ी के उड़ाए परखच्चे, 1 व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप

आचार संहिता में रद्दी बेचने की निकाली निविदा, भेजा नोटिस

26

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल के जबलपुर संभागीय कार्यालय ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के बीच रद्दी बेचने की निविदा जारी कर दी। यह जानकारी जैसे ही प्रशासन के पास पहुंची फौरन जवाब मांगा गया। संभागीय अधिकारी ने इस मामले में गलती मानते हुए तत्काल निविदा को निरस्त करने के आदेश दिए है। इधर प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आचार संहिता के बीच निविदा निकालने के लिए निर्वाचन आयोग से किसी तरह की अनुमति ली गई थी कि नहीं। हालांकि संभागीय कार्यालय की तरफ से निविदा बिना किसी अनुमति के निकाली गई थी जिस वजह से अब इसे निरस्त करना पड़ा।

गलती को सुधार करते हुए तत्काल निविदा को निरस्त करने का आदेश दिया

 

बता दे कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय कार्यालय से रद्दी बेचने के लिए निविदा निकाली गई। निविदा में 30 अप्रैल से पांच मई के बीच निविदा फार्म जमा करने की तारीख दी गई थी। निर्वाचन आयोग के अनुसार बिना आयोग की अनुमति के आचार संहिता लागू होन के दौरान किसी तरह का भर्ती, निविदा या प्रशासनिक निर्णय जो जनहित को प्रभावित करने वाला हो नहीं लिया जा सकता है इसके बावजूद संभागीय अधिकारी ने निविदा जारी की। जिसकी शिकायत निर्वाचन कार्यालय को हुई। जिसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से संभागीय अधिकारी इम्ब्राहिम नंदा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में संभागीय अधिकारी इम्ब्राहिम नंदा ने कहा कि उन्होंने गलती को सुधार करते हुए तत्काल निविदा को निरस्त करने का आदेश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.