Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

बदमाशों ने जहां फोड़े थे कारों के कांच, वहीं पुलिस ने निकाला उनका जुलूस

37

देवास। पिछले दिनों शहर के मीराबावड़ी और शांतिपुरा क्षेत्र में देर रात हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवकों का उसी क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला और उठक बैठक भी करवाई, जहां उन्होंने रात में पथराव किया था। सभी आरोपितों पर पुलिस ने पहले ही विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया था। अब सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की गई है।

शहर के मीराबावड़ी और शांतिपुरा क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में पथराव कर कारों व अन्य वाहनों के कांच फोड़े गए थे। मीराबावड़ी तिराहे पर घर के बाहर खड़ी एक कार में बड़ा सा पत्थर मारकर कांच तोड़ दिया गया। इसके बाद शांतिपुरा में खड़े एक लोडिंग वाहन पर ईंट मारकर कांच तोड़ा गया।

कुछ आगे चलकर शिशु विहार स्कूल के पास घर के बाहर खड़ी कार पर बड़ी से फर्शी दे मारी, जिसके चलते उसका कांच टूटकर बिखर गया। पास ही खड़े एक आटो रिक्शा का कांच भी तोड़ दिया। क्षेत्र के ही एक घर के बाहर के लोहे के दरवाजे पर बड़ा सा पत्थर मारकर सभी भाग निकले।

इस दौरान आरोपितों ने शिशु विहार स्कूल के पास रहने संजय घारवे के घर के बाहर खड़ी उनकी कार का भी कांच तोड़ा। शांतिपुरा में दिनेश चौधरी के लोडिंग वाहन पर भी ईंट मारकर कांच फोड़ा गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने विनोद चांदोलीकर की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

सीसीटीवी से की पहचान

कोतवाली टीआई दीपकसिंह यादव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र व आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसके अलावा संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपितों की पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। टीआई ने बताया कि रोहित चौधरी, संदीप सोलंकी, आकाश पवार, संदीप परमार, रितिक, आयुष आरोपित हैं। आरोपितों ने 5 वाहनों को नुकसान पहुंचाया था। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने आरोपितों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.