Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

आचार संहिता में रद्दी बेचने की निकाली निविदा, भेजा नोटिस

45

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल के जबलपुर संभागीय कार्यालय ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के बीच रद्दी बेचने की निविदा जारी कर दी। यह जानकारी जैसे ही प्रशासन के पास पहुंची फौरन जवाब मांगा गया। संभागीय अधिकारी ने इस मामले में गलती मानते हुए तत्काल निविदा को निरस्त करने के आदेश दिए है। इधर प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आचार संहिता के बीच निविदा निकालने के लिए निर्वाचन आयोग से किसी तरह की अनुमति ली गई थी कि नहीं। हालांकि संभागीय कार्यालय की तरफ से निविदा बिना किसी अनुमति के निकाली गई थी जिस वजह से अब इसे निरस्त करना पड़ा।

गलती को सुधार करते हुए तत्काल निविदा को निरस्त करने का आदेश दिया

 

बता दे कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय कार्यालय से रद्दी बेचने के लिए निविदा निकाली गई। निविदा में 30 अप्रैल से पांच मई के बीच निविदा फार्म जमा करने की तारीख दी गई थी। निर्वाचन आयोग के अनुसार बिना आयोग की अनुमति के आचार संहिता लागू होन के दौरान किसी तरह का भर्ती, निविदा या प्रशासनिक निर्णय जो जनहित को प्रभावित करने वाला हो नहीं लिया जा सकता है इसके बावजूद संभागीय अधिकारी ने निविदा जारी की। जिसकी शिकायत निर्वाचन कार्यालय को हुई। जिसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से संभागीय अधिकारी इम्ब्राहिम नंदा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में संभागीय अधिकारी इम्ब्राहिम नंदा ने कहा कि उन्होंने गलती को सुधार करते हुए तत्काल निविदा को निरस्त करने का आदेश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.