Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्ते बीनकर डस्टबिन में डालती हैं मोहिनी… कर्नाटक में PM मोदी ने की मुलाकात

29

लोकसभा चुनाव को लेकर जमकर प्रचार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कर्नाटक के सिरसी दौरे के दौरान अंकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की. पीएम रविवार को राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक सार्वजनिक रैली करने पहुंचे थे. उन्होंने हेलीकॉप्टर से उतरते ही सबसे पहले मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की.

मोहिनी गौड़ा अंकोला की एक फल विक्रेता हैं और वह अंकोला बस स्टैंड पर पत्तों में लपेटे हुए फल बेचती हैं. उनकी एक अनोखी विशेषता है कि यदि कोई फल खाकर पत्ते फेंक देता है तो वह पत्ते उठाकर कूड़ेदान में डालती हैं. पीएम मोदी ने उनके अच्छे काम के लिए उनकी सराहना की. पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण में योगदान देने वाले लोगों के ऐसे उदाहरण दूसरों के लिए भी प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करते हैं.

‘कांग्रेस ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया’

वहीं, पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था. पीएम ने राम मंदिर मसले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सारे चट्टे-बट्टे राम मंदिर को रोकने के लिए 70 साल तक कोशिश करते रहे. इसके बाद भी राम मंदिर के ट्रस्टी कांग्रेस के सारे गुनाहों को भूलकर उनके घर गए और प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया, लेकिन इन्होंने (कांग्रेस) राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया. जिन्होंने रामलला का अपमान किया, जिन्होंने निमंत्रण को ठुकरा दिया, ऐसे लोगों को देश ठुकराएगा.

पीएम ने कहा, ‘हुबली में कुछ दिन पहले, हमारी एक बेटी के साथ जो कुछ हुआ उसे देखकर पूरा देश चिंतित है. कर्नाटक में हर मां-बाप को अपनी बेटी की चिंता सता रही है. इतना बड़ा कदम उठाने की हिम्मत उस अपराधी में आई कैसे? उसे पता है, वोट बैंक के भूखे लोग कुछ दिन बाद उनको बचा लेंगे, इसलिए ऐसा पाप करने की हिम्मत आती है. कांग्रेस सरकार, कर्नाटका को तबाह करने में जुटी है. कांग्रेस, क्राइम को कंट्रोल करने की बजाय, एंटी सोशल और एंटी नेशनल माइंडसेट को बढ़ावा दे रही है.’

कांग्रेस ने भारत के सही इतिहास को तोड़ा-मरोड़ाः पीएम

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि हजारों वर्षों से जो राजा-महाराजा हमारे देश में हुए, वे सब अत्याचारी थे, वे लुटरे थे. कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि उसने भारतीय संस्कृति को नष्ट किया, भारत के सही इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा. कांग्रेस का मकसद यही था कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धाओं का इतिहास अगली पीढ़ी को पता ही नहीं चले.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.