Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर

46

लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में रैली को संबोधित किया. जिस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की साझेदारी पर हमला करते हुए कहा कि इसे साझेदारी कहें या शादी, बीजेडी और बीजेपी एक साथ हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जहां मोदी दिल्ली के करोड़पतियों के लिए सरकार चलाते हैं, वहीं नवीन पटनायक ओडिशा में चुनिंदा लोगों के लिए काम करने वाली सरकार चलाते हैं.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने 22-25 अरबपतियों की सरकार केंद्र से चलाई, वैसे ही यहां नवीन पटनायक चुने हुए लोगों की सरकार चलाते हैं. पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है. राहुल गांधी ने आगे तेलंगाना का जिक्र करते हुए कहा कि तेलंगाना में बीजेपी और भारत राष्ट्रीय समिति की शादी थी. वहां पर हर रोज उनकी बारात निकलती थी.

तेलंगाना में BJP-BRS की शादी थी

राहुल गांधी ने कहा, “तेलंगाना में बीजेपी और बीआरएस की शादी थी, उनकी रोज वहां बारात निकलती थी और ड्रामा होता था. राहुल गांधी ने कांग्रेस की तेलंगाना में जीत का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखा दिया कि बीजेपी और बीआरएस एक हैं और अगर कोई विपक्ष का काम कर रहा है तो वह कांग्रेस पार्टी है. अपनी पार्टी की कामयाबी गिनाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने 5 गारंटी दी, जिससे तेलंगाना के गरीब लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा दिया गया.

वहीं बीआरएस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीआरएस के नेताओं ने चयनित लोगों को पूरा फाएदा दिया. राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम वहां गए और कहा कि बीआरएस ने तेलंगाना के अमीर लोगों को उतना ही पैसा दिया जितना कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के गरीब लोगों को देगी. नतीजा यह हुआ कि बीआरएस हार गई और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता और सरकार बनाई.

PAANN का बताया मतलब

राहुल गांधी ने आगे कहा कि दिल्ली और ओडिशा में एकसाथ चुनाव हो रहे हैं. जैसे नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों की सरकार दिल्ली में चलाई, वैसे ही नवीन जी यहां कुछ चुनिंदा लोगों की सरकार चलाते हैं. ओडिशा में BJP-BJD की शादी हो चुकी है. ‘दिल्ली वाले अंकल’ और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को ‘PAANN’ दिया है. आगे PAANN का मतलब बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि

PAANN का मतलब

PA- पांडियन A- अमित शाह N- नरेंद्र मोदी N- नवीन पटनायक

राहुल गांधी ने ओडिशा के कैबिनेट मंत्री वी.के. पांडियन और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री अमित शाह को घेरते हुए कहा कि इन्होंने मिलकर आपका धन चोरी किया है. बता दें, ओडिशा में 13 मई को मतदान होगा, जिसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.