Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व

40

शहडोल। जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को उस आदमखोर बाघ का रेस्क्यू कर लिया जो आए दिन ग्राम बोचरो एवं आसपास के रहवासियों के लिए खतरा बना था और उनके मवेशियों का शिकार करता था।

संजय गांधी टाइगर रिजर्व के उपवन मंडल अधिकारी नरेंद्ररवि ने बताया कि शनिवार को शाम लगभग 5 बजे संजय गांधी टाइगर रिजर्व के तीन हाथियों एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीम के द्वारा बाघ का रेस्क्यू किया गया

बाघ ब्यौहारी क्षेत्र के कई गांव में आतंक का पर्याय बन चुका था, जिससे ग्रामीणों में भय एवं का माहौल बना हुआ था।एसडीओ रवि ने बताया कि ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के गोइंदर बीट में बाघ का रेस्क्यू किया गया है।

बाघ का मूवमेंट अधिक था लेकिन रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग किए जाने के दौरान बाग गोइंदर बीट में पाया गया जिसे टाइगर रिजर्व के तीन हाथियों की मदद से रेस्क्यू कर संजय गांधी टाइगर रिजर्व ले जाया गया है । बाघ के रेस्क्यू किए जाने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। और विभागीय अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.