Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर

37

रीठी। पति से आपसी मनमुटाव के चलते पत्नी के मायके चले जाने और वापस ससुराल नहीं आने की जिद की जानकारी पुलिस के मिलने पर रीठी पुलिस ने न सिर्फ पत्नी और पति को समझाकर दोनों के बीच सुलह कराई बल्कि पत्नी को पति के साथ ससुराल भी भिजवाया।

रीठी थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 27 अप्रैल 2024 को पति-पत्नी का मामूली विवाद का पता चला तो उन्होंने चौकी इंचार्ज को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई के लिए कहा। चौकी सलैया में पदस्थ पुलिस कर्मियों ने समझाइश देकर दो परिवार को मिलवाया गया है।

दरअसल, जनक सिंह पटेल निवासी अमगवां ने अपनी पुत्री विजिया पटेल निवासी अमगवां की शादी 5 जून 2022 को विनय पटेल पिता अर्जुन पटेल निवासी बसेडी से सामाजिक रीति रिवाज से की थी। विजिया और विनय के बीच हल्का मनमुटाव होने से विजया मार्च माह मे अपने मामा चंदन पटेल के साथ अमगवां आ गई थी, तब से मायके से ससुराल बसेडी नहीं जा रही थी। विनय पटेल अपनी पत्नी विजिया पटेल को लेने अमगवां आया तो उसके सास-ससुर ने भेजने से इंकार कर दिया, तब विनय पटेल ने चौकी सलैया में सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी।

 

पुलिस ने दी समझाईश

 

पुलिस चौकी सलैया में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी ने दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में समझाइश दी, तब दोनों परिवार के बीच मतभेद पुलिस काउंसिल के बाद दूर हो गए। वहीं लड़की के पिता जनक सिंह ने अपनी बिटिया विजिया पटेल को दामाद विनय के साथ खुशी-खुशी भेज दिया। पुलिस की कांउसिलग से दो परिवार अलग-अलग होने से बच गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.