Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार

48

जबलपुर: मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वात्तर राजस्थान के ऊपर माध्यम समुद्र तल से एक किमी की ऊंचाई पर सक्रीय है। इस समय मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए केरल तक हवाओं में अस्थिरता बनी हुई है।

दिन के साथ रात को भी गर्मी का अहसास

तापमान में लगातार उछाल आ रहा है, जिस वजह से अब लोगों को दिन के साथ रात को भी गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में लोग घर से बिना गमछा और छाते के नहीं निकल रहे हैं। हालात यह है कि पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इधर पिछले कुछ दिनों के दौरान आसमान में छाए हुए बादल छटने के बाद गर्मी बढ़ी है। सूरज भी अपनी तपन बिखेरना को सिलसिला लगातार जारी रखा है। कल तक जिले में चल रहीं तेज हवाओं की जगह अब धीमी और गर्म हवाओं ने ले ली है।

तीन से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है तापमान में

शुक्रवार को तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री तक जा पहुंचा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा । वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने मुताबिक जबलपुर में तापमान बढ़ेगी और इसमे आने वाले दिनों से तीन से चार डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। जबलपुर का अधिकतम तापमान अब आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी अपने सबब पर रहेगी और तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.