Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत

17

दिल्ली में सूरज की तपिश के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ रहा है. दिल्ली में मई में चुनावी सभाएं और रैलियां शुरू होंगी. तब पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंचेगा. तब चुनावी सभाओं और रैलियों में लोग हीट स्ट्रोक से बीमार भी पड़ सकते हैं. ऐसे लोगों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल खास तरह की एंबुलेंस तैयार कर रहा है. इन एंबुलेंस में वो सारे इंतजाम होंगे, जिससे हीट स्ट्रोक के मरीज का इलाज हो सके.

लोकसभा चुनाव में गर्मी और उमस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बैठक की थी. इस बैठक में एक कमेटी बनाई गई थी. इसके तहत ही डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विशेष इंतजाम किए गए हैं. खास तरह की एंबुलेंस भी तैयार की जा रही है. इमरजेंसी वार्ड में भी इमर्शन कूलिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि गर्मी से बीमार होने वाले मरीजों को तुरंत ठीक किया जा सके.

एंबुलेंस में होंगे ये खास इंतजाम

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर अजय शुक्ला ने बताया कि ये एंबुलेंस तैयार हो रही हैं. हम इन्हें चुनावी रैलियों और सभाओं के बाहर लगाएंगे. एंबुलेंस के इमर्शन कूलिंग सिस्टम में हीट स्ट्रोक के मरीजों को तत्काल ठंडे पानी के टब में डाला जाएगा. इन टब का एक निश्चित तापमान रखा जाएगा. मरीज को इन टब में रखा जाएगा, फिर मरीज के शरीर को प्रति मिनट के हिसाब से 0.5 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया जाएगा. मरीज के शरीर का तापमान एक साथ नहीं कम सकते. इसलिए धीरे-धीरे तापमान कम किया जाता है. ऐसे ही इंतजाम आपातकालीन वार्ड में भी किए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.