Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

बॉडी पर जमे एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकती हैं ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से वेट होगा लॉस

21

मोटापा आज के दौर की सबसे गंभीर समस्या बन चुका है. हर दूसरा इंसान की मोटापे की दिक्कत से जूझ रहा है. बढ़ते वेट को कंट्रोल करने के लिए लोग कई सारे तरीके अपनाते हैं. जिम में इंटेंस वर्कआउट करने के साथ-साथ डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं. लेकिन कई बार लोगों के पास तो जिम जाने का भी समय नहीं होता है, जिसके कारण वह वर्कआउट रुटीन फॉलो नहीं कर पाते हैं.

लेकिन अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो परेशान होने की बात नहीं है. आप अपने वजन को कम करने के लिए घर में भी एक्सरसाइज कर सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करेंगी. आइइ जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में, जो आपकी चर्बी को कम करने में मदद करते हैं.

स्क्वैट्स

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो स्क्वैट्स एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और फैट भी कम होता है. इससे पैरों और थाइज की मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है. इसे करने के लिए आप पैरों को खोलकर खड़े हा जाएं और अपने दोनों हाथों सामने की ओर आपस में जोड़ें. इसके बाद आप नीचे की तरफ बैठ जाएं. इस एक्सरसाइज को 10-10 के तीन सेट कर सकते हैं.

स्किपिंग

स्किपिंग यानी रस्सी कूदने से भी वजन कम हो जाता है. इससे आपका वेट तेजी से कम होता है. जिन लोगों का बॉडी फैट ज्यादा है. इससे बॉडी की मसल्स टोन होती है. इसे आप आसानी से घर पर भी सकते हैं.

माउंटेन क्लाइंबर

अगर आप तेजी से अपना फैट बर्न करना चाहते हैं तो माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज की खास बात ये है कि इसे करने से स्टैमिना भी बूस्ट होता है. इसे करने के लिए आप पहले प्लैंक पोजीशन में आएं और फिर अपने पैरों को एक-एक करके आगे पीछे करें. इस एक्सरसाइज के 25 के दो सेट कर सकते हैं.

क्रंच एक्सरसाइज

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्रंच एक्सरसाइज सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. इसे करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और बेली फैट भी कम होता है. क्रंच एक्सरसाइज के आप 10 के 3 सेट कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.