Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर CM नीतीश ने उन्हें किया शत्-शत् नमन, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

57

पटना: भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो० इसराईल मंसूरी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार विधान परषद् के उप सभापति रामचन्द्र पूर्वे, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वहीं, इस मौके पर बिहार के उन विभूतियों जिनका राजकीय समारोह आयोजित किया जाता है, उस पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस अवसर पर बिहार गीत, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया।

इसके पश्चात् देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला संस्कति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति रामचन्द्र पूर्वे, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.