Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान

दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

22

ग्वालियर: ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से कुल 19 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमायेंगे। सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। इस दिन कुल दो प्रत्याशियों द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापस ली गई। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया था। नाम वापसी के बाद अब 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। नाम वापसी के बाद कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। निर्दलीय प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह यादव व आनंद सिंह कुशवाह (रामायणी) ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है। अब हर मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी, जिसकी तैयारी अधिकारियों ने शुरू कर दी है।

बता दें कि जिले में नाम निर्देशन पत्र दाखिले का सिलसिला पूरा होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई और एक नामांकन को जांच में निरस्त कर दिया गया। अभ्यर्थी हरदास का नामांकन निरस्त किया गया। इसके बाद सोमवार तक नाम वापसी होना थी जिसमें दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अब 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एक बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों के नाम व एक नोटा का बटन रहता है, इसलिए 19 प्रत्याशी होने के कारण अब हर मतदान केंद्र पर दो-दो बैलेट यूनिट लगाईं जाएंगी। अभी तक जिले में मतदान केंद्रों पर 1680 बैलेट यूनिट लगना थीं, लेकिन अब इसकी दोगुनी लगाई जाएंगी।

बैलेट यूनिट में बसपा प्रत्याशी सबसे पहले दिखेगा

मतदान के दिन मतदाताओं को बैलेट यूनिट में सबसे पहले बसपा प्रत्याशी का नाम दिखेगा। इसके बाद कांग्रेस और तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी का नाम होगा। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और प्रत्याशी के नाम वर्णमाला के आधार पर जिसका पहले आया, उसके अनुसार मतपत्र में प्रकाशन कराया जाता है। राष्ट्रीय दलों के बाद राज्य स्तरीय दल फिर निर्दलीय प्रत्याशियों का नाम आता है।

चुनाव चिह्न के लिए हुआ ड्रा

लोकसभा चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान प्रत्याशी अर्चना राठौर और अंजली रावत के एक ही चुनाव चिह्न की मांग पर ड्रा के माध्यम से चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। अर्चना राठौर को सीटी और अंजली रावत को एयर कंडीशनर का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.