Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह...

आंखों में जलन-सांस लेने में दिक्कत… कूड़े के पहाड़ में लगी आग से दिल्लीवासी परेशान

25

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बने कूड़े के डंपिंग यार्ड में रविवार को भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच हुईं हैं. रविवार शाम पांच बजे से कूड़े के ढेर में आग लगातार धधक रही है. आसपास की कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोगों को आग से निकले धुएं के कारण आंखो में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

आसपास के लोगों का कहना है की कूड़े के ढेर से आने वाले बदबू के कारण पहले ही जीना बेहाल है. कूड़े के ढेर में बार-बार आग लगने से बीमारियां हो रही हैं. इससे भी वह काफी परेशान हैं. आसमान में काला धुआं छाया हुआ है.

किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कहा कि कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना रविवार शाम 5 बजकर 25 मिनट पर मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. कूड़े के ढेर में आग बढ़ती देख 2 अन्य गाड़ियों को भेजा गया है, फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी हैं. आग के धुएं से आसपास के लोगों को घुटन हो रही है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

निर्माणाधीन केंद्रीय सचिवालय की बिल्डिंग में लगी आग

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में रविवार शाम को निर्माणाधीन केंद्रीय सचिवालय की बिल्डिंग में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम तुंरत मौके पर पहुंच गई. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेट की टीम ने कहा कि 6 अग्निशमन वाहनों को आग बुझाने के लिए भेजा गया. यहां आकर पता चला कि यह आग बिल्डिंग के पास मौजूद कचरे में लगी है. आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है. अब किसी तरह का कोई खतरा नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.