Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ताले में बंद हुई ईवीएम मशीनें, हथियारबंद जवानों की सुरक्षा में रहेगा स्ट्रांग रूम

44

 जबलपुर। जिले में लोकसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को ईवीएम मशीनें ताले में बंद कर दी गई। जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। समस्त ईवीएम के एकत्रीकरण के बाद उन्हें निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में सील करने की कार्रवाई की गई। स्ट्रांग रूम का ताला अब मतगणना के दिन खुलेगा। यह मशीनें चार जून को सुबह स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जाएगी। तब तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हथियारबंद जवान करेंगे। इस दौरान स्ट्रांग रूम सहित कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कई चरण का सुरक्षा घेरा रहेगा। 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात रहेगा।

विधानसभा वार जमा की गई मशीन

लोकसभा चुना में शुक्रवार को मतदान में उपयोग की गई ईवीएम का एकत्रीकरण विधानसभा वार अलग-अलग किया गया है। शनिवार की सुबह तक जिले के समस्त मतदान केंद्रों की ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई थी। वापस आयी प्रत्येक ईवीएम काे जांच के बाद जमा कर लिया गया है। मतदान के दौरान तकनीकी समस्या वाली ईवीएम मशीनों को भी ताला लगा दिया गया है। चुनाव में उपयोग की गई अन्य अभिलेख एवं सामग्री को भी विधानसभा वार अलग-अलग सुरक्षित रखा गया है।

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा

स्ट्रांग रूम के बाहर और कृषि विवि परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। परिसर अब मतगणना के दिन तक चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। परिसर के अंदर होने वाली प्रत्येक गतिविधि को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस की ओर से परिसर में कई जगह गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो।

लगातार होगी गश्त, जांच भी होगी

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। कृषि विवि परिसर को कई परत के सुरक्षा घेरा में रखा है। कई जगह पर अस्थाई सुरक्षा एवं जांच चौकी बनाई गई है। लोकसभा प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों के लिए भी स्ट्रांग रूम के बाहर व्यवस्था की गई है। ताकि निष्पक्ष प्रक्रिया और ईवीएम की सुरक्षा को वे देख सकें। पुलिस ने मतगणना तक कृषि विश्वविद्यालय परिसर के आसपास गश्त भी बढ़ा दी है। रात्रि में विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को परिसर के निरंतर निरीक्षण कर सुरक्षा की समीक्षा के आदेश दिए गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.