Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी

26

महाराष्ट्र में नांदेड़ और परभनी में रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक पहुंचे. कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के तहत चिक्कबल्लापुर और कोलार में करीब 2 लाख 70 हजार घरों को नल के पानी का कनेक्शन मिला है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण हमारी प्राथमिकता रही है. पीएम ने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या 25 से बढ़कर 49 हो गई है. साथ ही इस क्षेत्र में स्पेशल इकोनोमिक जोन की स्थापना से रोजगार के नये रास्ते खुले हैं.

प्रधानमंत्री ने इस दौरान पूर्व की सरकारों के काम काज पर निशाना साधा. साथ ही ये कहा कि पिछली सरकार के शासन के दौरान एससी और एसटी समुदाय को सम्मानजनक जीवन जीने का हक नहीं मिला. उनके साथ न्याय नहीं हुआ. उनके पास कोई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं लेकिन पिछले 10 सालों में तस्वीर बदल गई है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सहकारिता आंदोलन का दायरा बढ़ा रही है. इससे किसानों, गरीबों को फायदा हो रहा है.

किसानों के कल्याण के लिए कार्य

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा मिशन गरीबों का कल्याण करना है, किसानों को खुशहाल करना है. उन्होंने कहा कि हमने बाजरे को दुनिया भर के बाजारों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. इस कदम से चिक्काबल्लापुर और कोलार के किसानों को लाभ होगा… यह हमारे किसानों के लिए आय सृजन के अवसरों को बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाएगा. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण उपाय के रूप में हमने क्षेत्र में 150 अमृत सरोवरों का निर्माण किया है.

आपका सपना मेरा संकल्प- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश हमारा परिवार है. मुझे अपने परिवार के लिए काम करते रहना है. मैं आपके लिए दिन-रात काम कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है. मेरा पल पल आप सबके नाम है. 2047 के लिए 24×7 कर रहा हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की कल्याणकारी पहलों के सबसे बड़े लाभार्थी एससी, एसटी, ओबीसी रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.