Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा

46

गलती करके बचा नहीं जा सकता. ये बात फिर से सच तब साबित हुई, जब मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच काइरन पोलार्ड और बल्लेबाज टिम डेविड को उनके किए की सजा मिली. दोनों ने लाइव मैच में जो हदें पार करते हुए IPL का कानून तोड़ा था, उसके बदले अब उन पर जुर्माना लगाया गया है. मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच और खिलाड़ी से IPL का नियम तोड़ने की गलती पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान हुई थी. दोनों पर उस गलती के लिए मैच फीस का 20 फीसद जुर्माना लगाया गया है.

काइरन पोलार्ड और टिम डेविड से जो गलती हुई है, वो मैच में मुंबई इंडियंस की इनिंग के 15वें ओवर से जुड़ी घटना है. अर्शदीप सिंह के इस ओवर की आखिरी गेंद पर क्रीज पर मौजूद सूर्यकुमार यादव के लिए वाइड को लेकर रिव्यू करने का फैसला मुंबई की टी के डग आउट की ओर से आया था, जिसके संकेत देने वाले थे काइरन पोलार्ड और टिम डेविड. इन दोनों ने टीवी रिप्ले में देखने के बाद सूर्यकुमार को रिव्यू लेने का इशारा किया था.

काइरन पोलार्ड और टिम डेविड पर लगा जुर्माना

मुंबई इंडियंस के डगआउट से किए काइरन पोलार्ड और टिम डेवि़ड के इशारे का पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने विरोध भी किया था. लेकिन, तब फील्ड अंपायर ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था. बहरहाल घटना के 48 घंटे के बाद अब पोलार्ड और टिम डेवि़ड, दोनों पर मैच फीस का 20 फीसद जुर्माना लगाया गया है.

पोलार्ड और टिम डेविड को लेवल1 का दोषी पाया गया

IPL की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पोलार्ड और टिम डेविड दोनों को IPL कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.20 के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया है. काइरन पोलार्ड और टिम डेविड दोनों ने ही मैच रेफरी संजय वर्मा के सामने अपनी-अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया.

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ वो मुकाबला 9 रन से जीता था. मुंबई की टीम के फिलहाल 6 अंक हैं और वो पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस का अगला मैच 23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में है,

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.