Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…

27

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के दो बड़े मैरिज गार्डन में शुक्रवार की रात को आग लगने से गार्डन खाक हो गए। शहर के संगम और रंग महल गार्डन में शनिवार को शादी होने वाली थी। जिसकी तैयारियां चल रही थी। उसी दौरान यह बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हुआ और AC  में आग लगी। यह आग पहले तो संगम गार्डन में लगी देखते ही देखते गार्डन में आग की 50 फीट से ज्यादा ऊंची लपटें उठने लगी और जब संगम गार्डन जलने लगा तो यह आग उसी के बगल में बने रंग महल गार्डन तक पहुंच गई। देखते ही देखते रंग महल गार्डन आग की लपटों में समा गया और सब कुछ जलकर खाक हो गया।

संगम गार्डन में कैटरिंग सर्विस के 25 कर्मचारियों के साथ हल्दी मेहंदी सेरेमनी में आए मेहमान मौजूद थे आग लगने की सूचना पर संगम गार्डन में भगदड़ मच गई। अच्छी बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मैरिज गार्डन में डेकोरेशन का सामान रखा था और कई तरह के केमिकल और प्लास्टिक समेत ज्वलनशील सामग्री को तत्काल गार्डन से बाहर निकाला गया 40 फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद तत्काल एयरफोर्स, डीआरडीओ समेत अन्य जगह से भी आग बुझाने के लिए मदद बुलाई गई। नगर निगम के कमिश्नर हर्ष सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए देर रात आग पर काबू पा लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.