Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश

20

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैँ। वे यहां रविवार 21 अप्रैल को सतना में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सीट पर कांग्रेस से दूसरी बार के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला यहां से भाजपा के चार बार के लोकसभा सदस्य गणेश सिंह से है।

दोनों के बीच कड़ा संघर्ष बताया जा रहा है। लगभग पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थ कुशवाहा ने सतना विधानसभा सीट से गणेश सिंह को हराया था, इसलिए लड़ाई और रोचक हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने इसके पहले मध्य प्रदेश में पहले चरण की सीट मंडला और जबलपुर में एक ही दिन में जनसभा को संबोधित किया था। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सतना में जनसभा को संबोधित किया था। राहुल की यहां सभा से सतना के अतिरिक्त रीवा लोकसभा सीट को भी साधने की कोशिश है। यहां कांग्रेस से पूर्व विधायक नीलम मिश्रा मैदान में हैं।

सतना और रीवा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए हाल ही में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया था, पर अभी तक कांग्रेस से कोई नहीं आया था। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीट पर अलग-अलग दल से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी के बसपा से मैदान में उतरने से मतों का समीकरण बदल सकता है।

दमोह में होगी कांग्रेस नेताओं की सभा

सतना में राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा में भी उपस्थित रहेंगे। उसी दिन यह तीनों नेता दमोह लोकसभा क्षेत्र के कुण्डलपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इस सीट के अंतर्गत जबेरा विधानसभा क्षेत्र के तेंदूखेड़ा पहुंचकर वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.