Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान

71

अप्रैल अपने पड़ाव पर पहुंच गया है, अगला महीना मई और उसके बाद जून का होगा. जो गर्मी के लिए काफी बदनाम है. इन दो महीनों में लोगों को कूलर और एयर कंडीशनर से ही राहत मिलती है, लेकिन बहुत से लोगों के घर में कूलर रखने और एयर कंडीशनर लगाने की जगह नहीं होती. जिस वजह से इन लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ता है. इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए एक ऐसे फैन की जानकारी लेकर आए हैं, जिसे आप रूम में किसी भी कोने में रखकर कूलर और एयर कंडीशनर जैसी ठंडक का मजा ले सकते हैं.

दरअसल हाल ही में फैन सेगमेंट की अग्रणी कंपनी कूल ने ने BLDS टेक्नोलॉजी के साथ नेक्स्ट जनरेशन डेजर्ट एक्जेल एच 1 फैन लॉन्च किया है. इस फैन में आपको पानी भरने के लिए टैंक भी दिया गया है जो जिसका पानी पूरे 8 घंटे तक चलता है. अगर आप भी कूल का ये लेटेस्ट फैन कूलर और एयर कंडीशनर के ऑप्शन में खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी डिटेल बता रहे हैं.

नेक्स्ट जनरेशन डेजर्ट एक्जेल एच 1 फैन के फीचर्स

कूल का ये फैन आपको कूलर और एयर कंडीशनर की जैसी ठंडक देता है. इसके लिए इस फैन में हाईटेक BLDS मोटर दी है. साथ ही इस फैन को ऑपरेट करने के लिए रिमोट कंट्रोल का फंक्शन दिया है. आपको बता दें कूल का ये फैन 65 प्रतिशत तक बिजली की बचत करता है. साथ ही रूम के किसी भी कोने में एडजस्ट हो जाता है और अपनी स्टाइलिश डिजाइन की वजह से रूम के उस एरिया का लुक भी अच्छा लगता है.

कूल क इस फैन में अल्ट्रासोनिक मिस्ट ह्यूमिडिटी फायर दिया है जो उमस वाले मौसम में चिपचिपाहट नहीं होने देता. इन्हीं सब फीचर्स की बदौलत डेजर्ट एक्जेल एच 1 फैन कूलर और एयर कंडीशनर का एक बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आपके पास एसी और कूलर खरीदने के लिए बजट नहीं है तो आप इस फैन को खरीद कर गर्मी के मौसम में ठंडक का आनंद ले सकते हैं.

नेक्स्ट जनरेशन डेजर्ट एक्जेल एच 1 फैन की प्राइस

कूल के इस BLDS टेक्नोलॉजी वाले फैन की प्राइस बहुत ज्यादा नहीं है, इस फैन को आप केवल 9619 रुपए में ई-कॉमर्स साइट या कूल फैन की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं. ये फैन गर्मी में ठंडक के साथ बिजली की बचत भी करता है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.