Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

लोकसभा चुनाव में मतदान कैसे करें, कहां है पोलिंग बूथ, वोटर आईडी नहीं तो क्या ले जाएं?

80

लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान चल रहा है. पहले चरण में 1,625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. अगर आप भी मतदान करने जा रहे हैं तो कुछ बातों को जान लेने की जरूरत है.. जैसे- मतदान की पूरी प्रक्रिया क्या है, कौन से डॉक्यूमेंट लेकर जाना है, क्या नहीं लेकर जाना है, मतदान केंद्र को कैसे ढूंढें और वोटिंग लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

मतदान के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है पहचान प्रमाण पत्र. अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है याा खो गया है तो भी आपको वोटिंग करने का मौका मिलता है. आइए जानते हैं लोकसभा चुनाव में कैसे मतदान करें और क्या है पूरी प्रक्रिया?

1- मतदाता सूची में कैसे चेक करें नाम, पहले इसे समझें?

आपको वोटिंग का अधिकार तभी मिलेगा जब आपका नाम मतदाता सूची में होगा. इसलिए मतदान के लिए जाने से पहले अपना मतदाता सूची में नाम चेक करें. इसके लिए इलेक्टोरल सर्च वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं. यहां अपना नाम खोजने के कई तरीके मिलेंगे. इसे वोटर आईडी कार्ड में दर्ज EPIC नम्बर या मोबाइल नम्बर से भी खोज सकते हैं.

2- कहां हैं पोलिंग बूथ, कैसे ढूंढें?

आपके क्षेत्र का पोलिंग बूथ पूथ कहां पर पर है, इसे जानने के लिए इलेक्टोरल सर्च वेबसाइट पर जाएं https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं. यहां तीन तरीकों से अपने पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं. पहला, वोटर आईडी में दर्ज EPIC नम्बर, मोबाइल नम्बर और अपनी पर्सनल डिटेल के जरिए. इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन ऐप से भी पोलिंग बूथ का पता लगा सकते हैं. यह ऐप एंड्रॉयड और IOS दोनों प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध है. इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

3 – मतदान के लिए कौन से डॉक्यूमेंट लेकर जाएं?

मतदान के लिए वोटर आईडी कार्ड जरूरी होता है. अगर आपके पास यह नहीं है तो मतदान से नहीं रोका जा सकता है. ऐसी स्थिति में दूसरे डॉक्यूमेंट्स को पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, केंद्र या राज्य सरकार का पहचान पत्र कार्ड, प्राइवेट कंपनी की ओर से जारी फोटो आईडी वाला कार्ड, बैंक-पोस्ट ऑफिस से जारी फोटो आईडी वाली पासबुक , फोटो वाला पेंशन डॉक्यूमेंट, पैन कार्ड या मनरेगा जॉब कार्ड.

4 – पोलिंग बूथ पर नाम और आईडी की चेक कराएं

पोलिंग बूथ की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचना होगा. मतदान कर्मचारी लिस्ट में आपका नाम और आईडी प्रूफ की जांच करेगा. फिर उंगली पर नीली स्याही लगाई जाएगी. अब आपको एक पर्ची दी जाएगी और रजिस्टर (फार्म 17क) पर आपके हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाएगा.

5- मतदान के लिए बूथ की तरफ जाना होगा

अब दी गई पर्ची को मतदान कार्मिक के पास जमा करानी होगी. उंगली में लगी स्याही दिखानी होगी. ऐसा करने के बाद आपको मतदान बूथ की तरफ जाना होगा. अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर अपने पसंद के उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के सामने बटन दबाकर अपना मत दर्ज कराना होगा.

अगर आप किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं करना चाहते हैं तो सबसे नीचे नोटा का बटन भी मिलता है. मतदान के दौरान मोबाइल, कैमरा समेत कई दूसरे उपकरण नहीं ले जा सकते. मतदाता से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए ecisveep.nic.in पर जाएं. यहां मतदाता गाइड देख सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.