Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा, बताया कैसे हो सकता है भारत-पाक मैच

76

साल 2008, मुंबई पर आतंकवादी हमला, अजमल कसाब और उसके साथी आतंकियों ने 150 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी. उस काले दिन के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेली. ये दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही एकदूसरे के खिलाफ मैच खेलते हैं. लेकिन अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. रोहित शर्मा ने कहा कि अगर विदेश में भारत और पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज होती है तो उन्हें इसे खेलने में कोई समस्या नहीं है.

‘पाकिस्तान से अच्छा मुकाबला होगा’

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के यूट्यूब शो क्लब प्रेयरी फायर में ये बड़ा बयान दिया. रोहित ने कहा कि उनका पूरी तरह से मानना है कि अगर भारत-पाकिस्तान का मैच विदेश में होता है तो पाकिस्तान एक अच्छी टीम है. उनके पास शानदार बॉलिंग अटैक है और दोनों के बीच बेहतरीन मुकाबला होगा. रोहित से पूछा गया कि क्या किसी तटस्थ जगह पर भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच मुमकिन है तो इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेलना अच्छा लगेगा. दोनों ही टीमों के बीच शानदार मैच होगा.

भारत सरकार की इजाजत के बिना संभव नहीं

बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज या बाइलेट्रल सीरीज बीसीसीआई के हाथ में भी नहीं है. बीसीसीआई साफतौर पर ये बात कहती है कि भारत सरकार की मंजूरी के बिना पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेला जा सकता. दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत के साथ बाइलेट्रल क्रिकेट खेलने के लिए आक्रामक रूप से जोर दे रहा है. यहां तक कि आईसीसी की हर मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मुद्दे को उठाता रहता है. वैसे बीसीसीआई हमेशा पीसीबी को झटके ही देती है. भारत की टीम पिछले साल एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गई. भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत इस टूर्नामेंट में खेली और उसके सारे मैच श्रीलंका में हुए. अगले साल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी है और भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट के लिए भी वहां जाना मुश्किल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.