Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

बेल्ट-पाइप से पीटा, जख्मों पर लगाई मिर्च, चीखी तो फेविक्विक से चिपका दिए होंठ…MP में युवती से बर्बरता

46

मध्य प्रदेश के गुना में युवती से बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने शादी का प्रपोजल रिजेक्ट करने से नाराज होकर युवती को पहले बेल्ट और पानी के पाइप से जमकर पीटा. फिर उसके जख्मों पर मिर्च पाउडर लगा दिया. जब युवती दर्द से कराहने लगी तो उसके होंठ फेविक्विक से चिपका दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. फिर कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया.

मामला गुना के नानाखेड़ी इलाके का है. यहां 23 साल की युवती अपनी मां के साथ रहती है. पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है. युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अयान पठान उससे शादी करना चाहता है. लेकिन उसने अयान के प्रपोजल को ठुकरा दिया. इस बात से अयान नाराज हो गया. उसने उसे कैद करके अपने घर में रख लिया. फिर कई बार उसके साथ जबरदस्ती की.

युवती ने बताया कि अयान उसे घर से कहीं भी निकलने नहीं देता था. जब अयान को पता चला कि युवती की मां ने अपना घर बेच दिया है तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा. अयान ने युवती पर दबाव बनाया कि वो घर उसके नाम कर दे. एक महीने तक अयान इसी बात को लेकर युवती को टॉर्चर देता रहा. फिर मंगलवार रात को उसने युवती की बेल्ट और पानी के पाइप से युवती की धुनाई कर दी.

जख्मों पर डाला मिर्च पाउडर

बाद में उसके जख्मों पर मिर्च पाउडर डाल दिया. दर्द से जब युवती कराहने लगी को बेरहम युवक ने उसके होंठ फेविक्विक से चिपका दिए. किसी तरह अगले दिन यानि बुधवार की सुबह युवती पुलिस स्टेशन पहुंची. यहां उसने आपबीती पुलिस को सुनाई. युवती की तहरीर पर पुलिस ने अयान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिर अयान को गिरफ्तार कर लिया. उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है. बता दें, युवती की हालत नाजुक बनी हुई है. उसके पूरे शरीर में चोट आई है. दोनों आंखों में सूजन है. साथ ही बड़ी मुश्किल से डॉक्टरों ने फेविक्वक लगे होठों को ठीक किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.