Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी', कनुप्रिया का बड़ा बयान- काम तो छोड़िए वहां बोलने की भी आजादी नहीं! MP News: शहडोल के हॉस्टल में बड़ी सुरक्षा चूक! पाइप के सहारे नीचे उतरी छात्रा, पुलिस तलाश में जुटी Farmers Protest: भारत-अमेरिका डील को किसान नेता ने बताया 'खतरनाक', मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान... Rewa Doctor Viral Video: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जम... Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन बुक होगी 'संध्या आरती'; जानें तरीका T20 World Cup 2028: हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की 'बल्ले-बल्ले', बांग्लादेश की शानदार वापसी; देखें 12... Rajpal Yadav Demand: 'जेलों को सुधार केंद्र बनाएं', राजपाल यादव ने जेल के भीतर स्मोकिंग एरिया बनाने ... Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Phot... Share Market Crash: बाजार से रूठे विदेशी निवेशक, ₹11,000 करोड़ की निकासी ने IT कंपनियों को हिलाया; ज... Google Big Plan: सुंदर पिचाई के एक ऐलान से गदगद हुआ भारत, ₹1,36,650 करोड़ के निवेश से बदल जाएगी सूरत

गर्मियों में बदल रहा वर्कआउट का ट्रेंड, कार्डियो पर ज्यादा ध्यान

24

बदलते मौसम और लगातार बढ़ रही गर्मी में हैल्थ क्लब , फिटनेस सेंटर और जिम का भी ट्रेंड बदल रहा है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो वर्कआउट फैट लास के लिए कर रहे हैं। अधिकतर फिटनेस सेंटर में एक्सरसाइज का पैटर्न, समय और डाइट प्लान बदला जा रहा है। जहां हैवी वेट वर्कआउट के स्थान पर लाइट वेट एक्सरसाइज की जा रही हैं और शरीर से फैट कटिंग के लिए खासतौर पर कार्डियो करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं वर्कआउट के बाद रिलेक्शेसन के लिए भी स्पेशल पैटर्न तैयार किया जा रहा है। आप भी जानिए वर्कआउट के लिए इन दिनों कौनसा तरीका बेहतर है।

हैवी वेट की जगह लाइट वेट वर्कआउट

फिटनेस एक्सपर्ट लोकेंद्र हाडा का कहना है कि गर्मियों में वातावरण व शरीर दोनों का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे में लापरवाही से हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए सुबह या शाम को ठंडक में इनडोर लाइट एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर होता है। यह समय शरीर के एक्सट्रा फैट को खत्म करने के लिए बेहद कारगर होता है। इसलिए वाकिंग, रनिंग, साइकिलिंग, एब्स और साइड डंबल जैसे वर्कआउट इन दिनों अधिक फायदेमंद रहते हैं। वहीं शोल्डर, चेस्ट, आर्म्स, बैक और थाइज के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज में अधिक वजन लगाने से बेहतर है रिपीटेशन बढ़ा लें।

रिलेक्सेशन का भी रखें ध्यान

गर्मियों में सुबह और शाम दोनों ही समय एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। वर्कआउट से पहले जैसे शरीर को वार्मअप करते हैं, वैसे ही एक्सरसाइज के बाद बाडी को सामान्य करने का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए शरीर को 15 से 20 मिनट के लिए रिलेक्स मोड में छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही तापमान सामान्य करने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट करने का भी ध्यान रखें।

डाइट में भी बदलाव

शहर के आहार विशेषज्ञ प्रिया श्रीवास्तव की मानें तो गर्मियों में एक्सरसाइज के साथ डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए। जिसमें फास्ट फूड, फ्राइड, हैवी फूड से दूरी बनाने के साथ ही लाइट डाइट जैसे सलाद, हरी सब्जियां, दाल, दलिया, फल, शेक, जूस, आइस-टी, दूध, दही, लस्सी और पनीर को अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर लेना चाहिए। हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.