Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर...

शिवहर: डेढ़ महीने के बेटे को कुदाल से काटा, पकड़ा गया तो बोला- उसमें राक्षस नजर आता था

30

बिहार के शिवहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने डेढ़ महीने के बेटे की कुदाल से काटकर हत्या कर दी है. सनकी पिता ने अपने डेढ़ महीने के दूधमुंहें बेटे को कुदाल से काटकर मार दिया. पुलिस ने हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया है. दिल को दहला देने वाली ये घटना शिवहर जिले के थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव की है. आरोपी की पहचान तरियानी के सरवरपुर निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है.

घटना के बारे बताया जा रहा है कि घर में सभी लोग चैती छठ के लिए सुबह का अर्घ्य देने के लिए तैयार हो रहे थे. इस दौरान मां अपने डेढ़ महीने के बच्चे को तैयार करने जाने लगी तो वहां बच्चा नहीं मिला.

रात को बाहर ले जाकर मारा

तब घर के लोगों को उसके पिता राजेश पर शक हुआ और लोग उससे सख्ती से पूछताछ करने लगे. इसके बाद राजेश ने बेटे की हत्या करने की बात कही. राजेश की बात सुनकर लोगों की रूह कांप गई. राजेश ने बताया कि यह घटना सोमवार की देर शाम की है जब सभी लोग छठ घाट से अर्घ्य देकर वापस घर लौटे थे.

तब रात को वह अपने डेढ़ महीने के बच्चे को चुपके से लेकर घर से बाहर निकल गया और बांसबाड़ी में जाकर धारदार हथियार से बच्चे का सिर धड़ से अलग कर दिया और घर आकर चुपचाप सो गया.

‘मेरा बेटा नहीं राक्षस था’

हैवान के मुंह से उसकी करतूत सुनकर घर वालों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पुछताछ में उसने बताया कि उसने बेटे की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे पता था कि वह बेटा नहीं राक्षस है. मुझे इस बात का डर था कि बड़ा होकर वह मुझे मार देगा.

मां ने मांगी थी छठ मां से मन्नत

आरोपी ने जिस बेटे की हत्या की उसने उसकी शादी के 22 साल बाद जन्म लिया था. आरोपी की पत्नी ज्ञानी उर्फ गौरी छठ माता से बेटे के लिए मन्नत मांगी थी. डेढ़ महीने पहले उसे एक बेटा हुआ. मन्नत पूरी होने के बाद ही गौरी ने चैती छठ किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.