Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

बाबर आजम भी हो सकते हैं बाहर… पाकिस्तान के नए कोच अजहर महमूद का विस्फोटक बयान, न्यूजीलैंड से सीरीज से पहले हलचल तेज!

44

पाकिस्तान क्रिकेट में अब कोच, कप्तान की खोज खत्म हो चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के शुरु होने से पहले PCB ने अजहर महमूद को टीम का हेड कोच बनाया है. उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टीम का व्हाइट बॉल कप्तान बना ही दिया था. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज 18 अप्रैल से शुरू हो रही है. लेकिन, उससे पहले नए कोच अजहर महमूद का बयान पाकिस्तान क्रिकेट की नई सोच की ओर भी इशारा कर रहा है. पाकिस्तान के नए कोच ने अपने बयान में कप्तान बाबर आजम का भी खास तौर पर जिक्र किया है.

पाकिस्तान के नए कोच अजहर महमूद ने जो कहा है वो न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से जुड़ा है. हालांकि, उनके कहे बयान पर आएं उससे पहले आपके लिए पाकिस्तानी टीम में जो हलचल तेज हो रखी है, उसके बारे में जानना जरूरी है. न्यूजीलैंड अपने कई बड़े खिलाड़ियों के बगैर पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची है. लेकिन, इसके बावजूद अजहर महमूद उसे हल्के में नहीं ले रहे. इस सीरीज के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस जोरों पर है. 17 सदस्यीय टीम के ऐलान के बाद टीम हर रोज कड़ी मेहनत कर रही है. सभी खिलाड़ी मैदान न्यूजीलैंड से मुकाबला करने की ट्रेनिंग कर रहे हैं.

पाकिस्तान के नए कोच का बड़ा बयान

पाकिस्तान के खिलाड़ियों के अभ्यास से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच पर क्या असर पड़ेगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन, उससे पहले पाक टीम के हेड कोच ने जो कहा है वो गौर करने वाला है. अजहर महमूद ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम के सारे खिलाड़ियों को रोटेट किया जा सकता है. मतलब उन्हें बारी-बारी से आराम दिया जा सकता है. अजहर महमूद के मुताबिक बाबर आजम टीम के कप्तान हैं पर उन्हें भी टीम के रोटेशन पॉलिशी के हिसाब से आराम दिया जाएगा. मतलब, ये कि वो भी बाहर हो सकते हैं.

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की T20 सीरीज

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज होनी है. इस सीरीज के पहले 3 मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे. जबकि आखिर के 2 मुकाबले लाहौर में होंगे. सीरीज 18 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.